- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi ला रही प्रीमियम...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग
Tara Tandi
29 Aug 2026 7:12 PM IST

x
नई दिल्ली: Xiaomi का प्रीमियम टैबलेट मार्केट में लॉन्च से पहले लीक हो गया है। कंपनी जल्द ही अपने हाई-एंड टैबलेट Xiaomi Pad 9 Pro को मार्केट में पेश करने वाली है। साल के अंत तक इसके लॉन्च की बातें सामने आ रही हैं। टैबलेट में 12.5 इंच का डिस्प्ले लीक हुआ है। टैब में कंपनी का इन-हाउस Xring O3 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। यह टैबलेट हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है जो कि 144Hz का बताया गया है। इसके साथ ही 11000mAh की बड़ी बैटरी इसमें मिलने वाली है। साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। आइए जानते हैं विस्तार से अपकमिंग Xiaomi Pad 9 Pro के बारे में सभी खास बातें।
Xiaomi Pad 9 Pro को कंपनी साल के अंत में मार्केट में ला सकती है। टैबलेट के लॉन्च से पहले इसके सभी मुख्य स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। Xiaomi Tablet (via) के फीचर्स Weibo पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने लीक किए हैं। टिप्स्टर के मुताबिक टैबलेट में 12.5 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल होगा। इसमें 3.2K रिजॉल्यूशन बताया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। प्रोसेसर के तौर पर टैबलेट में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। यह 3nm प्रोसेसिंग पर बना टैबलेट है। टैबलेट में Adreno 829 GPU भी बताया गया है।
Xiaomi Pad 9 Pro टैबलेट में विशाल बैटरी आने की बात कही गई है। यह टैबलेट 11000mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है। साथ में इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। अपकमिंग टैबलेट IP रेटिंग से लैस किया जा सकता है। साथ ही डिस्प्ले में लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिल सकती है। टैबलेट के रियर और फ्रंट में, दोनों तरफ कैमरा मिल सकता है। इसमें 512GB तक स्टोरेज दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi का लेटेस्ट वर्जन, ब्लूटूथ, और सभी जरूरी पोर्ट्स का सपोर्ट मिल सकता है।
Xiaomi Pad 8 Pro का यह सक्सेसर हो सकता है। Pad 8 Pro में कंपनी 11.2 इंच का LCD डिस्प्ले देती है। यह पुराना टैबलेट भी 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर आता है। इसमें 9200mAh बैटरी लगी है और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। हालांकि अपकमिंग टैबलेट के किसी भी स्पेसिफिकेशन की कंपनी ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Next Story





