प्रौद्योगिकी

Xiaomi Black Shark Gaming टैबलेट लॉन्च हुआ 7300mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ

Tara Tandi
27 Feb 2026 6:40 PM IST
Xiaomi Black Shark Gaming टैबलेट लॉन्च हुआ 7300mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ
x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi ने नया Black Shark गेमिंग टैबलेट मार्केट में लॉन्च किया है। यह टैबलेट एक पावरफुल चिपसेट और बेहतरीन फीचर्स वाले डिस्प्ले से लैस है। कंपनी ने इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। 8.8 इंच के डिस्प्ले में 144Hz तक रिफ्रेश रेट मिल जाता है जो गेमिंग का स्मूद एक्सपीरियंस दे सकता है। टैबलेट में 332 ग्राम वजन है और यह 7.7mm मोटाई में बनाया गया है। 12 जीबी रैम के साथ इसमें अच्छी खासी इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। आइए जानते हैं Xiaomi Black Shark गेमिंग टैबलेट की कीमत और सभी खास फीचर्स।
Xiaomi Black Shark Gaming Tablet Price
Xiaomi Black Shark गेमिंग टैबलेट की कीमत $670.97 (लगभग 61,000 रुपये) है। इसे AliExpress से खरीदा जा सकता है। टैबलेट को ब्लैक और सिल्वर शेड्स में से चुना जा सकता है।
Xiaomi Black Shark Gaming Tablet Specifications
Xiaomi Black Shark गेमिंग टैबलेट में 8.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह 2560 × 1600 पिक्सल के साथ 2.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और 343PPI की पिक्सल डेंसिटी दी गई है। यह DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट करता है। टैबलेट को ब्लैक और सिल्वर शेड्स दी गई हैं। इसकी बॉडी एरोस्पेस ग्रेड के एल्युमीनियम एलॉय से बनी है। डिवाइस का वजन 332 ग्राम है और मोटाई 7.7 mm है।
टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ में कंपनी ने 12 जीबी LPDDR5X RAM, 256 जीबी स्टोरेज दी है। TF कार्ड की मदद से इसे 2 TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। वहीं, फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिससे वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। Xiaomi Black Shark गेमिंग टैबलेट में 7,300 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि गेमिंग में यह 5.6 घंटे लगातार चल सकता है। वेब ब्राउजिंग में 10.3 घंटे का बैकअप मिल जाता है। और वीडियो के लिए 7 घंटे का बैकअप दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाइ-फाई Bluetooth 5.4, DisplayPort जैसे फीचर्स का सपोर्ट है। साउंड के लिए इसमें डुअल स्पीकर दिए गए हैं।
Next Story