प्रौद्योगिकी

Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले

Tara Tandi
29 Jun 2026 3:54 PM IST
Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले
x
नई दिल्ली : चाइनीज हैंडसेट मेकर Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 18 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.4 इंच डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में Xiaomi 17 सीरीज को पेश किया गया था।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में 7,200mAh की बैटरी है। Xiaomi 17 में 7.000 mAh की बैटरी दी गई है। Xiaomi 18 में कॉम्पैक्ट डिजाइन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ दिया जा सकता है। इसमें राउंडेड कॉर्नर्स के साथ चारों साइड पर स्लिम बेजेल्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशो हो सकती है।
Xiaomi 18 में एक बड़ा अपग्रेड कैमरा सिस्टम में हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के Xiaomi 18 Pro में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। Xiaomi 18 Pro में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी 100 W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में डुअल 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सिस्टम हो सकता है। Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन का फीचर भी हो सकता है। हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy S26 Ultra में यह फीचर दिया गया है। प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर से निकट में खड़े लोगों के लिए मोबाइल की स्क्रीन पर जानकारी को देखना मुश्किल होता है।
आगामी स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड और Pro मॉडल्स को एक साथ लॉन्च करने के बजाय Xiaomi 18 Pro को पहले लाया जा सकता है। Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच का डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में बैक पैनल प M10 सेकेंडरी डिस्प्ले 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है।
Next Story