प्रौद्योगिकी

Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च

Tara Tandi
11 March 2026 6:31 PM IST
Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च
x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi ने आज नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Xiaomi 17 Ultra Price
Xiaomi 17 Ultra के 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। ऑफर के तहत एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 हजार रुपये तक बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। 13 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले अर्ली बर्ड ऑफर के दौरान ग्राहक 19,999 रुपये का शाओमी प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट प्रो फ्री में मिल सकती है। इस फोन की बिक्री भारत में 18 मार्च से अमेजन और शाओमी इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए होगी। यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है।
Xiaomi 17 Ultra Features & Specifications
Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की Xiaomi HyperRGB OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2608x1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1-120Hz, टच सैंपलिंग रेट 300Hz और ब्राइटनेस 3500 निट्स है। इस फोन में 16GB LPDDR5X और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.29 मिमी और वजन 218.4 ग्राम है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP65 + IP66 रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो 17 Ultra के रियर में f/1.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.39 अपर्चर से f/2.96 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, एनएफसी ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। यह फोन अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक से लैस है। शाओमी हाइपर एआई में एआई राइटिंग, एआई स्पीच रिकग्निशन, एआई इंटरप्रेटर, एआई सर्च, एआई डायनेमिक वॉलपेपर, एआई क्रिएटिविटी एसिस्टेंट और काफी कुछ शामिल है।
Next Story