प्रौद्योगिकी

Xiaomi 17 Ultra लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट में, मिलता है 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी

Tara Tandi
1 March 2026 8:10 PM IST
Xiaomi 17 Ultra लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट में, मिलता है 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी
x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। ये दोनों फोन MWC 2026 में पेश किए गए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है जो 3nm प्रोसेस पर बना है। इनमें Leica ब्रांडेड कैमरा सिस्टम दिया गया है। दोनों ही फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। कैमरा स्पेसिफिकेशंस में अंतर देखने को मिलता है। भारत में ये स्मार्टफोन 11 मार्च को लॉन्च होंगे। आइए जानते हैं Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के खास फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra price
Xiaomi 17 की कीमत EUR 999 (लगभग 1,07,000 रुपये) है। फोन सिंगल 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन ब्लैक, ब्लू, पिंक और ग्रीन शेड्स में पेश किया गया है। वहीं, Xiaomi 17 Ultra की कीमत EUR 1499 (लगभग 1,60,000 रुपये) है। फोन केवल ब्लैक वेरिएंट में भारत में आएगा। फोन भारत में 11 मार्च को लॉन्च होंगे। भारतीय कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra Specifications
Xiaomi 17 Ultra
Xiaomi 17 Ultra में 6.9-inch OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और LTPO डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है। इसमें कंपनी का HyperRGB सबपिक्सल लेआउट सपोर्ट दिया गया है।
फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर है। इसमें 1 इंच बड़ा LOFIC सेंसर लगा है जिसे Light Fusion 1050L कहा गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। साथ में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसमें 75–100mm मेकेनिकल ऑप्टिकल जूम दिया गया है। फोन में Dolby Vision सपोर्ट भी दिया गया है। फोन की मोटाई 8.29mm की है। इसका वजन 218 ग्राम है। फोन में 6000mAh की बैटरी है और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Xiaomi 17 Specifications
Xiaomi 17 में 6.3-inch OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर है जो कि Light Fusion 950 सेंसर के रूप में मौजूद है। साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। 50MP का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। यहां 60mm फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की मोटाई 8.06mm है। इसका वजन 191 ग्राम है।
फोन में 6,330mAh की बैटरी है और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यहां भी कंपनी ने 50W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
Next Story