- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi 17 सीरीज का...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi 17 सीरीज का जल्द होगा इंटरनेशनल लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Tara Tandi
2 March 2026 7:24 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi की नई सीरीज को इस महीने इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और कलर्स के विकल्पों के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले वर्ष सितंबर में चीन में Xiaomi 17 सीरीज को पेश किया गया था।
इस स्मार्टफोन सीरीज की माइक्रोसाइट पर इंटरनेशनल मार्केट में इसे 28 फरवरी को लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। हालांकि, शाओमी ने इस सीरीज में लॉन्च होने वाले मॉडल्स का खुलासा नहीं किया है। इस माइक्रोसाइट पर दिए गए टीजर में Xiaomi 17 Ultra को स्टारी ग्रीन कलर में दिखाया गया है। इसके साथ Xiaomi 17 को लाया जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि Xiaomi 17 सीरीज के कस्टमर्स को 24 महीने का 'क्वालिटी एश्योरेंस प्लान' और शुरुआती छह महीनों के अंदर मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगा।
इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का इंटरनेशनल मार्केट में प्राइस 999 यूरो (लगभग 1,07,300 रुपये) और 12 G + 512 GB वेरिएंट का 1,099 यूरो (लगभग 1,18,000 रुपये) का हो सकता है। Xiaomi 17 Ultra के 16 GB + 512 GB वेरिएंट को 1,499 यूरो (लगभग 1,61,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट को 1,699 यूरो (लगभग 1,82,600 रुपये) में उपलबध कराया जा सकता है। Xiaomi 17 के लिए पिंक, ब्लू और ब्लैक और Xiaomi 17 Ultra को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन सीरीज के Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की लिस्टिंग हुई है।
चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले है, यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। Xiaomi 17 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





