प्रौद्योगिकी

200MP कैमरा 16GB रैम तीन कलर वेरिएंट में इस दिन लॉन्च होगा Xiaomi 15 Ultra

Tara Tandi
31 Jan 2025 9:04 AM GMT
200MP कैमरा 16GB रैम  तीन कलर वेरिएंट में इस दिन लॉन्च होगा Xiaomi 15 Ultra
x
Xiaomi 15 Ultra मोबाइल न्यूज़ : Xiaomi 15 Ultra कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा जिसे फरवरी में चीन में पेश किया जाएगा। लेकिन लॉन्च से पहले इस फोन का ग्लोबल मॉडल भी लीक हो गया है। खबर है कि फोन को मार्च में ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, MWC 2025 इवेंट की शुरुआत 3 मार्च से होगी, जिसमें Xiaomi 15 Ultra फोन के ग्लोबल वर्जन की लॉन्चिंग की बात सामने आ रही है। लॉन्च से पहले फोन के कई अहम स्पेसिफिकेशन
लीक हो गए हैं।
Xiaomi 15 Ultra फोन 3 से 6 मार्च के बीच ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन को MWC 2025 में पेश किया जा सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले इसके अहम स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। 91 मोबाइल्स ने टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे के साथ मिलकर फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। टिप्स्टर का कहना है कि फोन 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। Xiaomi 14 Ultra को भी कंपनी ने इसी कॉन्फिगरेशन में पेश किया था।
Xiaomi 15 Ultra के कलर ऑप्शन का भी यहां जिक्र किया गया है। Xiaomi 15 Ultra को ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर शेड में लॉन्च किया जाएगा। फोन को लेकर हाल ही में कई लीक्स सामने आए हैं जिनमें कहा गया है कि इसका डिजाइन पुराने मॉडल से काफी मिलता-जुलता होगा। लेकिन यहां कई ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं जो इसे अलग लुक दे सकते हैं। जैसे कि Leica लोगो को सेंटर से साइड में शिफ्ट कर दिया गया है। सेंसर का साइज या संख्या में भी बदलाव हो सकता है।
Xiaomi 15 Ultra 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आ सकता है। इसमें 1 इंच का मेन कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है। इसमें 6000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
Next Story