प्रौद्योगिकी

Xiaomi 14T सीरीज, 5000mAh बैटरी के साथ जानिए फोन में क्या मिलेगा खास

Tara Tandi
10 Sep 2024 2:37 PM GMT
Xiaomi 14T सीरीज, 5000mAh बैटरी के साथ जानिए फोन में क्या मिलेगा खास
x
Xiaomi मोबाइल न्यूज़ : Xiaomi की 14T सीरीज लगातार चर्चा में है। इस महीने की शुरुआत में डिवाइस की कीमत लीक हुई थी। वहीं, अब इसकी लॉन्च डेट से पर्दा उठ गया है। दरअसल, एक रिटेलर लिस्टिंग के मुताबिक, सीरीज में आने वाले Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro को सितंबर में फिलीपींस में पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि अन्य देशों में भी एंट्री संभव हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं ताजा जानकारी।
Xiaomi 14T सीरीज फिलीपींस लॉन्च डेट
Shopee फिलीपींस पर लिस्टिंग से पता चला है कि Xiaomi 26 सितंबर को नए प्रोडक्ट से पर्दा उठा सकता है।
संभवत: ये Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro मोबाइल हो सकते हैं।
आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि नए डिवाइस के 26 सितंबर को आने की जानकारी दी गई है।
यह भी उम्मीद है कि दोनों डिवाइस को अन्य मार्केट में और भी पहले लाया जा सकता है। यानी, कुछ दिनों में ब्रांड की ओर से आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
Xiaomi 14T सीरीज के स्पेसिफिकेशन (अपेक्षित)
डिस्प्ले: Xiaomi 14T और 14T Pro फ्लैगशिप मॉडल में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच 1.5K डिस्प्ले होने की खबर है। यह HDR10+, डॉल्बी विजन और TUV रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन को सपोर्ट कर सकता है।
चिपसेट: Xiaomi 14T में संभवतः MediaTek Dimensity 8300 Ultra चिपसेट दिया जा सकता है। जबकि Xiaomi 14T Pro में ज़्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 9300+ दिया जा सकता है।
कैमरा: दोनों डिवाइस Leica-ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ आ सकते हैं। जिसमें 50MP वाइड-एंगल लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलने की संभावना है। वहीं, सेल्फी के लिए दोनों मोबाइल में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग: Xiaomi 14T और 14T Pro में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के मामले में ये दोनों अलग-अलग हो सकते हैं।
अन्य: ये दोनों मोबाइल IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस तकनीक से लैस हो सकते हैं।
Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro की कीमत और रंग (लीक)
पिछली लीक के मुताबिक, Xiaomi 14T के 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत EUR 649 यानी करीब 60,257 रुपये हो सकती है।
Xiaomi 14T Pro के 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत EUR 899 यानी भारतीय रेट के हिसाब से करीब 83,491 रुपये हो सकती है।
Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro फोन को टाइटेनियम ब्लू, टाइटेनियम ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे जैसे तीन रंगों में पेश किया जा सकता है।
Next Story