प्रौद्योगिकी

WWDC 2023: एपल के सबसे बड़े इवेंट में इस बार क्या होगा खास?

Rounak Dey
22 May 2023 5:35 PM GMT
WWDC 2023: एपल के सबसे बड़े इवेंट में इस बार क्या होगा खास?
x
जानें सभी डिटेल
जनता से रिश्ता वेन्डेसक | टेक दिग्गज एपल का सालाना मेगा इवेंट वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस यानी WWDC 2023 अगले महीने होने वाला है। 5 से 9 जून के बीच होने वाले इस इवेंट में एपल कई नए प्रोडक्ट पेश करने वाला है। इवेंट में कंपनी अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 को भी पेश करेगी। WWDC 2023 में iOS, iPadOS, MacOS, WatchOS और TVOS ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन को शोकेस किया जाएगा। चलिए जानते हैं इस बार एपल के मेगा इवेंट में क्या खास होने वाला है।
एपल पार्क में होगा WWDC 2023
एपल का इस साल का मेगा इवेंट अगले महीने जून में होने वाला है। WWDC 2023 5 जून को दोपहर 1 बजे ET / 10AM PT से शुरू होगा। यह इवेंट क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया स्थित एपल पार्क में आयोजित होगा। जिसमें एपल के सीईओ टिम कुक नए डिवाइस और प्रोडक्ट को पेश कर सकते हैं। इस इवेंट को कंपनी की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल से लाइव देखा जा सकेगा।
WWDC 2023 में क्या होगा खास?
एपल अपने मेगा इवेंट में iOS 17 को पेश करेगा। इसके साथ कंपनी नई फीचर्स को भी पेश कर सकती है। वहीं WWDC 2023 में ही iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 की लॉन्चिंग हो सकती है। iOS 17 के साथ कंपनी कई छोटे बड़े बदलाव कर सकती है।
एपल ने पहले ही एक्सेसिबिलिटी सुविधाओं के सूट का प्रीव्यू कर लिया है जो संभवतः नए OS के साथ आएंगे, जिसमें एक पर्सनल वॉयस टूल भी शामिल है जो यूजर्स को 15 मिनट के ट्रेनिंग के साथ एक सिंथेटिक आवाज बनाने की सुविधा देता है।
पेश हो सकता है AR/VR हेडसेट
इसके अलावा एपल के मेगा इवेंट में Reality Pro AR हेडसेट से भी पर्दा उठ सकता है। एपल के AR/VR हेडसेट को एपल के सिलिकॉन चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि एपल फिलहाल MacBook Air पर काम रहा है जिसमें M3 चिपसेट मिलेगा। नए मैकबुक को 15 इंच की साइज में पेश किया जाएगा। कंपनी ने पिछले साल इसी इवेंट में 13 इंच वाले मैकबुक एयर को पेश किया था। इसे M2 चिप से लैस किया गया था।
इसी साल लॉन्च होगा आईफोन 15
हम इस साल के अंत में iPhone 15 के रिलीज होने का भी इंतजार कर सकते हैं। अफवाहें बताती हैं कि आईफोन 15 के सभी मॉडल इस बार डायनेमिक आइलैंड के साथ आएंगे, और इसमें एक यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट भी हो सकता है। हालांकि इसके लिए सितंबर का इंतजार करना होगा
Next Story