- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Twitter के Edit बटन पर...
Twitter के Edit बटन पर काम शुरू, ऐसे करेगा काम

नई दिल्ली: पिछले काफी दिनों से ट्विटर के Edit बटन की चर्चा हो रही है। कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है, जिसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए लाया जाएगा। अब, पहली बार यह फीचर Twitter Web इंटरफेस पर देखा गया है। सामने आए कुछ स्क्रीनशॉट से पता लगता है कि यह फीचर किस तरह काम करेगा। पोस्ट किए जाने के बाद ट्वीट्स को एडिट करने की सुविधा यूजर्स लंबे समय से मांग रहे थे। ट्विटर ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि एडिट बटन पर काम किया जा रहा है, जो आने वाले महीनों में ट्विटर ब्लू यूजर्स को मिल जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





