- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- JOB गई! विप्रो ने की...
प्रौद्योगिकी
JOB गई! विप्रो ने की 120 कर्मचारियों की छंटनी
jantaserishta.com
18 March 2023 2:08 PM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| आईटी प्रमुख विप्रो ने 'व्यावसायिक जरूरतों के पुनर्गठन' के कारण अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में कम से कम 120 कर्मचारियों को निकाल दिया है। चैनल फ्यूचर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने ़फ्लोरिडा डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक ऑपच्र्युनिटी में दायर वर्कर एडजस्टमेंट एंड र्रिटेनिंग नोटिफिकेशन (वार्न) नोटिस में छंटनी की विस्तृत जानकारी दी है।
विप्रो द्वारा नौकरी में कटौती ताम्पा में केवल एक स्थान पर है।
रिपोर्ट में कहा गया, "प्रभावित कर्मचारियों में से 100 से अधिक प्रसंस्करण एजेंट हैं। बाकी टीम लीडर और एक टीम मैनेजर हैं।"
विप्रो ने एक बयान में कहा कि यह एक अलग घटना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी, जो स्थायी हैं, मई में शुरू होंगी।
भारतीय आईटी प्रमुख ने इस महीने की शुरुआत में ईस्ट ब्रंसविक, न्यू जर्सी में अपना अमेरिकी मुख्यालय खोलने की घोषणा की।
विप्रो के संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और एलएटीएएम (मेक्सिको और ब्राजील) में लगभग 20,500 कर्मचारी हैं।
भारत में, विप्रो ने जनवरी में आंतरिक मूल्यांकन परीक्षणों में खराब प्रदर्शन के लिए 400 से अधिक नए कर्मचारियों को निकाल दिया था।
Tagsविप्रोआईटी प्रमुखआईटीकर्मचारियों की छंटनीनौकरीजॉब समाचारwiproit headitlay off employeesjobsjob news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





