- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- विंडोज 11 में बिल्ट-इन...
प्रौद्योगिकी
विंडोज 11 में बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डिग टूल मिलेगा
jantaserishta.com
9 Dec 2022 12:02 PM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाने के उद्देश्य से, तकनीकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने देव चैनल के इनसाइडर्स के लिए विंडोज 11 के स्निपिंग टूल के लिए एक अपडेट रिलीज करना शुरू कर दिया है, जिसमें एक बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डर टूल शामिल है। माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि स्निपिंग टूल ने पीसी से कंटेंट को कैप्चर करना और साझा करना हमेशा तेज और आसान बना दिया है और अब स्क्रीन रिकॉर्डिग बिल्ट-इन के साथ कंपनी इन क्षमताओं का और भी अधिक प्रकार के कंटेंट में विस्तार कर रही है।
विंडोज इनबॉक्स एप्स के प्रिंसिपल प्रोग्राम मैनेजर लीड, डेव ग्रोचोकी ने कहा, "हम जानते हैं कि स्निपिंग टूल इनसाइडर समुदाय के बीच पसंदीदा है, इसलिए हम इस अपडेट के साथ एक बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डर पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"
नए टूल का उपयोग करने के लिए, उपयोगकर्ता को स्निपिंग टूल एप्लिकेशन खोलने और नए रिकॉर्ड विकल्प का चयन करने की आवश्यकता होती है।
स्क्रीन रिकॉर्डिग सत्र शुरू करने से पहले, उपयोगकर्ता अपनी स्क्रीन के उस क्षेत्र को चुनने और समायोजित करने में सक्षम होंगे जिसे वे रिकॉर्ड करना चाहते हैं। पूरा होने के बाद, उपयोगकर्ता अपनी रिकॉर्डिग को दूसरों के साथ सेव करने या शेयर करने से पहले इसका पूर्वावलोकन कर सकते हैं।
ग्रोचॉकी ने समझाया, "हम अभी रिलीज करना शुरू कर रहे हैं, इसलिए देव चैनल के सभी इनसाइडर्स को तुरंत अपडेट नहीं मिलेगा।"
अक्टूबर में, टेक दिग्गज ने फाइल शेयरिंग सहित कई नए फीचर्स शुरू किए थे, ताकि उपयोगकर्ताओं को विंडोज 11 में आसानी से फाइल और फोटो साझा करने में मदद मिल सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





