प्रौद्योगिकी

सभी गैजेट्स को चार्ज करने के लिए एक ही चार्जर होंगे? जानें बैठक के बारे में...

jantaserishta.com
18 Aug 2022 4:32 PM IST
सभी गैजेट्स को चार्ज करने के लिए एक ही चार्जर होंगे? जानें बैठक के बारे में...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: कॉमन चार्जर पॉलिसी पर यूरोपीय यूनियन फैसला ले चुकी है. यह पॉलिसी पूरे यूरोप में साल 2024 से लागू हो जाएगी. यानी यूरोप में आपको सभी गैजेट्स को चार्ज करने के लिए एक ही चार्जर की जरूरत होगी. ऐसा ही हमें भारत में भी देखने को मिल सकता है. बुधवार को कंज्यूमर अफेयर ने स्टेकहोल्डर्स के साथ इस मामले पर बैठक की है.

हालांकि, भारत में यह मामला थोड़ा अलग है. यहां आपको सभी गैजेट्स के लिए एक चार्जर नहीं मिलेगा. बल्कि आपको दो तरह के चार्जर देखने को मिलेंगे. इसमें से एक सस्ते गैजेट्स के लिए हो सकता, जबकि दूसरा मिड रेंज और प्रीमियम डिवाइसेस के लिए होगा.
इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी ने बताया कि भारत शुरुआत में दो तरह के चार्जर पर शिफ्ट करने की योजना में है. इसमें एक टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट होगा.
उन्होंने बताया कि सभी डिवाइसेस के लिए कॉमन चार्जर पर शिफ्ट होना एक जटिल समस्या है. इस मुद्दे पर अंतिम फैसला सभी स्टेकहोल्डर्स के विचार सुनने के बाद लिया जाएगा.
सेक्रेटरी ने बताया कि स्टेकहोल्ड कॉमन चार्जर पर शिफ्ट होने से पहले और ज्यादा विचार विमर्श चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने ई-वेस्ट पर अपनी चिंता भी व्यक्त की है. यानी कॉमन चार्जर पॉलिसी में एक चार्जिंग पोर्ट टाइप-सी होगा, जबकि दूसरे पोर्ट की जानकारी फिलहाल नहीं है.
यूरोपीय यूनियन ने भी सभी प्रकार के डिवाइसेस के लिए टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट को मंजूरी दी है. ज्यादातर स्मार्टफोन्स में और दूसरे मिड रेंज गैजेट्स में हमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट देखने को मिलता है.
वहीं स्मार्टवॉच में आपको अलग तरह के चार्जर देखने को मिलते हैं. कंपनियां इसमें मैग्नेटिक चार्जर देती हैं, जिन्हें किसी भी एडॉप्टर से कनेक्ट किया जा सकता है. फीचर फोन्स में हमें माइक्रो USB चार्जिंग पोर्ट मिलता है. Apple iPhone में लाइटनिंग केबल देता है.
यूरोप में लिए गए फैसले का सबसे ज्यादा असर ऐपल पर पड़ा है. क्योंकि ज्यादातर स्मार्टफोन कंपनियां अपने हैंडसेट में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट का ही इस्तेमाल करती हैं. वहीं ऐपल अफने फोन्स में लाइटनिंग केबल देता है. इस फैसले के बाद ऐपल को अपने चार्जिंग पोर्ट में बदलाव करना होगा.
भारत में अभी तक चार्जिंग सपोर्ट पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है. यहां पर एक बड़ी चुनौती वियरेबल्स के चार्जिंग पोर्ट की है. बाजार में सस्ती स्मार्टवॉच भरी पड़ी हैं. अगर इनके चार्जिंग पोर्ट में बदलाव होता है, तो इससे कॉस्ट बढ़ सकती है. ज्यादातर बजट स्मार्टवॉच में मैग्नेटिक चार्जर मिलता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story