प्रौद्योगिकी

इंडिया पोस्ट और वॉट्सऐप के बीच पार्टनरशिप होगी? जानें पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
19 Jun 2022 10:45 AM IST
इंडिया पोस्ट और वॉट्सऐप के बीच पार्टनरशिप होगी? जानें पूरी डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भारत सरकार India Post Payments Bank और WhatsApp के बीच टाइअप करने की तैयारी में है. इससे यूजर्स को कई बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस उपलब्ध करवाई जाएगी. एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार इसके जरिए कस्टमर्स को बेहतर सर्विस देना चाहती है.

इसको लेकर Economic Times ने रिपोर्ट किया है. डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए जल्द इंडिया पोस्ट और वॉट्सऐप के बीच पार्टनरशिप हो सकती है. इस पार्टनरशिप से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कस्टमर्स को बेहतर सर्विस मिल पाएगी.
इससे कस्मटर्स को बेसिक काम के लिए ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होगी. रिपोर्ट में उनलोगों का हवाला दिया गया है जो इस पार्टनरशिप के बारे में जानते हैं. इससे यूजर्स को अकाउंट बैलेंस चेक करने से लेकर नया बैंक अकाउंट खोलने तक का ऑप्शन मिलेगा.
साल 2018 में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को लॉन्च किया गया था. ये पब्लिक लिमिटेड कंपनी है जिसमें केन्द्र सरकार का 100 परसेंट स्टेक है. इसे डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट के अंडर पेमेंट बैंक की तरह सेटअप किया गया.
रिपोर्ट में बताया गया है कि पायलेट प्रोजेक्ट को 60 दिन तक चलाया जाएगा. इसमें IPPB सर्विस जैसे बैलेंस चेक करना, नया अकाउंट ओपन करना, पिन या पासवर्ड को चेक करना शामिल हैं. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इसमें सेलेक्टेड कस्टमर्स को ज्यादा सर्विस मिलेगी.
इस सर्विस में कैशविड्रॉ और डिपॉजिट, आधार से आधार ट्रांसफर, पैन नंबर को अपडेट करना और आधार नंबर और अकाउंट को मैनेज बेनिफिशियरी को मैनेज करना शामिल हैं. अभी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के कस्टमर्स ऑनलाइन सर्विस या डिजिटल बैंकिंग को IPPB वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story