- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Google Pixel 7 आखिर...

x
Technology टेक्नोलॉजी: Google को इंटरनेशनल मार्केट में एक बहुत बड़ा झटका लगा है, क्योंकि जापान में अब Google Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro की बिक्री पर प्रतिबंध लग गया है। दरअसल जापान की कोर्ट ने पेटेंट उल्लंघन के मामले में फैसला सुनाते हुए प्रतिबंध लगाया है। इसमें Google पर बिना अनुमति के पेटेंट LTE टेक्नोलॉजी का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया गया। जापान Google के लिए एक बड़ा मार्केट है। डाटा के अनुसार, Google वर्तमान में 5.81% की मार्केट हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है, जो कि Samsung और Xiaomi से आगे है, लेकिन Apple iPhone की 62.46% हिस्सेदारी से बहुत पीछे है। अब साउथ कोरियन मोबाइल फोन कंपनी Pantech के साथ पेटेंट विवाद के चलते Pixel 7 सीरीज के स्मार्टफोन की बिक्री रुक गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, टोक्यो की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि Google ने Pixel स्मार्टफोन में LTE मॉडेम से संबंधित एक स्टैंडर्ड एसेंशियल पेटेंट का उल्लंघन किया है। ऐसे पेटेंट प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग के लिए जरूरी हैं। Pantech के अनुसार, Google Pixel स्मार्टफोन और सेल टावर के बीच कम्युनिकेशन को मैनेज करने के लिए पेटेंट में बताए सटीक मैथड का उपयोग कर रहा है, जबकि पेटेंट का लाइसेंस नहीं लिया गया है।
कोर्ट ने कहा कि स्टैंडर्ड एसेंशियल पेटेंट (SEP) के लिए शुरुआत प्रतिबंध सिर्फ तभी हो सकता है कि जब पक्ष ने संबंधित पेटेंट के लिए लाइसेंस लेने का प्रयास नहीं किया हो। Google ने बातचीत में देरी की और कॉन्फिडेंट क्लॉज जैसी शर्तों पर जोर दिया, जिसके बारे में पैनटेक ने कहा कि यह पूरी तरह से गैर जरूरी था। गूगल ने कोर्ट की कार्यवाही के दौरान उचित रॉयल्टी रेट का प्रस्ताव देने से भी इनकार कर दिया, जिसमें दावा किया कि इसकी गणना करना बहुत मुश्किल होगा।
Google ने जब जापान में पिक्सल स्मार्टफोन की सेल को लेकर कोर्ट में डाटा प्रदान करने से इनकार किया तो कोर्ट ने Pixel 7 सीरीज की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। पैनटेक ने पहले ही Pixel 8 और Pixel 9 के साथ-साथ Pixel Pro मॉडल की बिक्री रोकने के लिए केस किया हुआ है। अगर Google पैनटेक के साथ समझौता नहीं करता है तो कंपनी को संभावित तौर पर जापान के मार्केट से हटना पड़ सकता है।
TagsGoogle Pixel 7जापान बैनJapan Banजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





