- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- WhatsApp का नया फीचर,...
प्रौद्योगिकी
WhatsApp का नया फीचर, अब ऐप के अंदर ही मिलेगी ये सुविधा
jantaserishta.com
22 May 2023 9:46 AM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| मेटा-स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप कथित तौर पर एक नये फीचर 'स्टिकर मेकर टूल' पर काम कर रहा है। यह फीचर यूजर्स को आईओएस पर एप्लिकेशन (एप) के भीतर ही स्टिकर बनाने की सुविधा देगा। डब्ल्यूएबीटाइन्फो के अनुसार, कंपनी चैट शेयर एक्शन शीट के भीतर एक 'नया स्टिकर' ऑप्शन पेश करने का प्लान कर रही है। यह फीचर यूजर्स को अपनी लाइब्रेरी से फोटो को सलेक्ट करने और बैकग्राउंड को रिमूव करने जैसे टूलों के साथ एडिट करने की अनुमति देगा।
इसके अलावा रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि यह नया फीचर यूजर्स को थर्ड-पार्टी ऐप को डाउनलोड करने से बचाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि व्हाट्सऐप वेब और डेस्कटॉप पर एक समान टूल पहले से ही मौजूद हैं, लेकिन आईओएस पर विकसित होने वाला टूल यूजर्स को ज्यादा सुविधा देगा।
इन-ऐप स्टिकर मेकर टूल का उपयोग कर स्टिकर बनाने की क्षमता पर काम चल रहा है और भविष्य में इसे ऐप अपडेट में शामिल किया जाएगा।
इस बीच, व्हाट्सऐप कथित तौर पर मैकओएस टूलों पर एक नया ग्रुप कॉलिंग फीचर शुरू कर रहा है, जो यूजर्स को सलेक्ट पार्टिसिपेंट्स के साथ ग्रुप कॉल करने की अनुमति देगा। इससे पहले, ग्रुप कॉल शुरू करना संभव नहीं था क्योंकि बटन या तो डिसेवल था या मैकओएस पर काम नहीं कर रहा था।
हालांकि, व्हाट्सऐप बीटा के लेटेस्ट अपडेट में कॉल बटन 'ऑडियो और वीडियो' में उपलब्ध हैं, और यूजर्स अब एक ग्रुप कॉल शुरू कर सकते हैं।
Tagsव्हाट्सऐपव्हाट्सऐप न्यूज़व्हाट्सऐप अपडेटव्हाट्सऐप फीचरwhatsappwhatsapp newswhatsapp updatewhatsapp feature
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





