- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- WhatsApp का सबसे धांसू...
प्रौद्योगिकी
WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना
Tara Tandi
25 Feb 2026 7:05 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए जल्द ही ऐसा फीचर लाने वाला है जिससे कि आपका मैसेज भेजने का अंदाज एकदम बदल जाएगा। कंपनी जल्द ही शेड्यूल मैसेज फीचर लेकर आने वाली है जिससे आप मैसेज के लिए एक टाइम सेट कर सकते हैं, और वह मैसेज खुद ब खुद डिलीवर हो जाएगा। उदाहरण के लिए मान लीजिए, आपको किसी करीबी को, परिवार में, या दोस्त को बर्थडे विश का मैसेज सेंड करना है तो रातभर जागने की जरूरत नहीं होगी। आपको बस वह मैसेज शेड्यूल करना होगा, और जब आप चाहेंगे वह मैसेज उसी सेट किए गए टाइम पर अपने आप डिलीवर हो जाएगा। इससे मैसेजिंग के अंदाज में एक नया दौर कंपनी शुरू करने जा रही है। कैसे काम करेगा फीचर, आइए विस्तार से जानते हैं।
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए बहुत जल्द शेड्यूल मैसेज फीचर पेश कर सकता है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी शेड्यूल मैसेज फीचर पर काम कर रही है। अपडेट कहता है कि इसमें यूजर मैसेज को टाइप करके रख देगा और उसे एक निर्धारित टाइम के लिए शेड्यूल कर सकेगा। यूजर अपनी मनचाही डेट और समय चुन सकता है जब भी उसे मैसेज भेजना हो। वक्त आने पर यूजर के बिना किसी हस्तक्षेप के यह मैसेज स्वयं रिसीवर तक पहुंच जाएगा।
कैसे उपयोगी होगा फीचर
शेड्यूल मैसेज फीचर कई मायनों में उपयोगी होगा।
इससे रिमाइंडर भेजना आसान हो जाएगा।
किसी कॉन्टेक्ट, या ग्रुप को ग्रीटिंग/घोषणा भेजना आसान हो जाएगा।
बर्थडे विश जैसे कामों के लिए आपको डेट याद रखने की टेंशन नहीं रहेगी।
कैलेंडर के अनुसार जिस डेट, या टाइम के लिए चाहें मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे।
बिजनेस और मीटिंग्स के लिए यह फीचर बहुत उपयोगी साबित होने वाला है।
कैसे काम करेगा फीचर
यूजर के पास मैसेज टाइप करके उसे शेड्यूल करने का ऑप्शन मिलेगा। यह मैसेज कतार में लग जाएगा और तब तक रहेगा जब तक कि शेड्यूल किया गया टाइम आ नहीं जाता। टाइम आ जाने पर यह स्वत: की डिलीवर हो जाएगा।
शेड्यूल किया गया मैसेज एक डेडिकेटेड सेक्शन में दिखाई देगा। यहां पर यूजर देख पाएगा कि उसने कुल कितने मैसेज शेड्यूल किए हैं। यूजर इन मैसेजेस को एक्सेस करने, और एडिट करने तथा मैनेज करने की सुविधा भी होगी। यूजर मैसेज डिलीवर होने से पहले किसी भी वक्त इसे डिलीट कर सकेगा। और इसका नोटिफिकेशन भी रिसीवर को नहीं प्राप्त होगा। यह फीचर व्यक्तिगत और ग्रुप चैट, दोनों ही में काम करेगा।
बता दें कि iOS पर WhatsApp में यह फीचर पहले से मौजूद है जो Shortcuts ऐप के माध्यम से संभव है। इसके लिए यूजर को कॉन्टेक्ट सिलेक्ट करना होता है, मैसेज टाइप करना होता है और उसे Shortcuts ऑटोमेशन में एक टाइम के तहत सेट करना होता है। हालांकि बिल्ट-इन फीचर की तरह यह उतना आसान नहीं है। इसलिए कंपनी अब ऐप में इसे बिल्ट-इन फीचर के रूप में यूजर्स के लिए लाना चाह रही है। हालांकि फीचर अभी बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





