प्रौद्योगिकी

WhatsApp का बड़ा एक्शन: 20 लाख से ज्यादा भारतीय व्हाट्सऐप अकाउंट बैन, ये है वजह

jantaserishta.com
16 July 2021 9:53 AM IST
WhatsApp का बड़ा एक्शन: 20 लाख से ज्यादा भारतीय व्हाट्सऐप अकाउंट बैन, ये है वजह
x

WhatsApp ने गुरुवार को भारत में अपनी मासिक रिपोर्ट के पहले संस्करण में बताया है कि उसने भारत के लोगों के 20 लाख से ज्यादा व्हाट्सऐप अकाउंट को बैन (WhatsApp Account Ban) कर दिया है। यह रिपोर्ट नए आईटी रूल्स (New IT Rules) लागू होने के बाद जारी की गई है। बता दें कि नए रूल्स के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को हर महीने कम्प्लयांस रिपोर्ट (Compliance Report) जारी करनी होगी। अपनी रिपोर्ट में, फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने खुलासा किया कि उसने 15 मई, 2021 और 15 जून, 2021 के बीच भारत में कुल 2 मिलियन व्हाट्सऐप अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला और क्यों हुए इतने सारे लोगों के अकाउंट बैन और कैसे आप अपने अकाउंट को रखें सेफ:

WhatsApp अकाउंट पर बैन क्यों लगाया गया?
कंपनी ने खुलासा किया कि इनमें से 95% से अधिक प्रतिबंध ऑटोमेटड मेसेज, बल्क मैसेजिंग या स्पैम मेसेज का अनऑथोरिजड उपयोग करने वाले लोगों पर लगाया गया है। बता दें कि दुनियाभर में व्हाट्सऐप ने इस महीने करीब 80 लाख अकाउंट्स को बैन किया है।
WhatsApp अकाउंट बैन होने के केसेस क्यों बढ़ रहा है?
कंपनी ने यह भी कहा कि 2019 के बाद से हर महीने बैन होने वाले खातों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, क्योंकि कंपनी ने अपने सिस्टम को अपग्रेड किया है। जिसकी वजह से ऑटोमेटड मेसेज, बल्क मैसेजिंग भेजने वालों को आसानी से पकड़ा जा रहा है।
WhatsApp अकाउंट की शिकायतें किस बारे में थीं?
व्हाट्सऐप ने यह भी कहा कि उसे 15 मई से 15 जून के बीच कुल 345 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 70 अकाउंट सपोर्ट से संबंधित थीं, 204 बैनड अपील से संबंधित थीं, 8 सुरक्षा मुद्दों से संबंधित थीं, 43 प्रोडक्ट सपोर्ट से संबंधित थीं। इनमें से WhatsApp ने 63 बैन अपीलों पर कार्रवाई की।
WhatsApp का अकाउंट बैन पर क्या कहना है?
व्हाट्सएप ने अपनी हर महीने कम्प्लयांस रिपोर्ट में लिखा है कि हम विशेष रूप से रोकथाम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि हमारा मानना ​​है कि नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों नुकसान होने से पहले हो रोका जाए जिससे किसी भी तरह की दिक्कतों से बचा जा सके।
कब WhatsApp बैन कर सकता है आपका अकाउंट और कैसे रखें अपने अकाउंट को सेफ?
कंपनी के मुताबिक, अगर कोई गैर-कानूनी, अश्लील, मानहानि से जुड़ा, धमकाने, डराने, परेशान और नफरत फैलाने वाला या नस्लीय या जातीय भेदभाव फैलाने वाले या फिर किसी को गैर-कानूनी या गलत व्यवहार करने के लिए उकसाने वाले कंटेंट को शेयर करता है तो उसका अकाउंट बैन कर दिया जाता है। इसके अलावा अगर कोई यूजर WhtasApp की टर्म्स एंड कंडीशन का उल्लंघन करता है तो भी उसका अकाउंट बंद हो जाता है। इसलिए ऐसे कंटेंट को किसी के साथ शेयर जो किसी को परेशान करें, इसी तरह आप अपने अकाउंट को सेफ रख पाएंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story