- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- WhatsApp का भारत में...
प्रौद्योगिकी
WhatsApp का भारत में बड़ा एक्शन, जानें डिटेल्स में...
jantaserishta.com
2 Sept 2022 9:58 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: WhatsApp ने जुलाई महीने में लगभग 23 लाख अकाउंट्स को बैन किया है. इसकी जानकारी ऐप ने गुरुवार को दी है. इन अकाउंट्स को IT Rules, 2021 के अनुसार बैन किया गया है. पिछले महीने के मुकाबले बैन हुए अकाउंट्स की संख्या बढ़ी है. कंपनी ने जून महीने में 22 लाख अकाउंट्स को बैन किया था, जो जुलाई में बढ़कर 23 लाख से ज्यादा हो गए हैं.
इन अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत और नियमों को तोड़ने की वजह से बैन किया गया है. WhatsApp सीधे यूजर्स को बैन का नोटिस नहीं भेज रहा है. ऐप का कहना है कि इन अकाउंट्स को यूजर्स के फीडबैक के बाद बैन किया गया है.
इन अकाउंट्स को गलत जानकारी फैलाने, साइबर सिक्टोरिटी में सेंधमारी और दूसरे कारणों से बैन किए गए हैं. कई यूजर्स ने अभद्रता या नुकसानदायक व्यवहार की शिकायत की है. WhatsApp को जुलाई महीने में 574 शिकायत मिली हैं.
इस प्लेटफॉर्म पर भारत में 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. कंपनी के स्पोकपर्सन ने बताया, 'इन अकाउंट्स को IT Rules 2021 के अनुसार बैन किया गया है. जुलाई महीने में कंपनी ने कुल 2,387,000 अकाउंट्स बैन किए हैं.'
दरअसल, वॉट्सऐप हर महीने ऐसे अकाउंट्स को बैन करता है या अपने प्लेटफॉर्म से रिमूव करता है. इस लिस्ट में वे अकाउंट्स होते हैं, जिन पर यूजर्स ने रिपोर्ट किया होता है या फिर जिन्होंने ऐप्स की पॉलिसी का उल्लंघन किया होता है.
अगर किसी ने आपके साथ अभद्रता की है तो आप उसके अकाउंट्स को रिपोर्ट कर सकते हैं. कुछ मौकों पर यूजर्स को बतौर सबूत स्क्रीनशॉट भी शेयर करना पड़ता है. इसके अलावा आप किसी यूजर को आसानी से वॉट्सऐप पर ब्लॉक भी कर सकते हैं.
जब आप किसी यूजर को प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक और रिपोर्ट करते हैं, तो वॉट्सऐप आपके चैट के आखिरी 5 मैसेज मांगता है. वहीं अगर आप किसी यूजर को ब्लॉक नहीं सिर्फ रिपोर्ट करना चाहते हैं, तो सेंडर के मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करें और फिर तीन डॉट पर क्लिक करें. इस तरह से आपको रिपोर्ट का ऑप्शन मिल जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





