प्रौद्योगिकी

'स्विच कैमरा मोड' पर काम कर रहा WhatsApp, मिलेगी ये सुविधा

jantaserishta.com
15 Jan 2023 3:00 PM IST
स्विच कैमरा मोड पर काम कर रहा WhatsApp, मिलेगी ये सुविधा
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप एक नए स्विच कैमरा मोड पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को आईओएस बीटा पर कैमरा और वीडियो मोड के बीच स्विच करने की अनुमति देगा। डबल्यूबीटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में, यूजर्स को एक वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए टैप और होल्ड करना पड़ता है। लंबा वीडियो रिकॉर्ड करने में यह तरीका मुश्किल होता है।
भविष्य में जल्द ही यूजर्स केवल एक टैप के साथ वीडियो मोड में स्विच करने में सक्षम होंगे, जिससे वीडियो रिकॉर्ड करना आसान हो जाएगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि नया कैमरा मोड वर्तमान में आईओएस के लिए व्हाट्सऐप बीटा पर डेवलपमेंट के तहत है और इसे भविष्य के अपडेट में जारी किया जाएगा।
इस बीच, पिछले महीने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने 'एक्सीडेंटल डिलीट' फीचर पेश किया था। इस फीचर में यूजर को 5 सेकेंड्स के अंदर गलती से डिलीट हुए मैसेज को रिकवर करने की सुविधा मिलती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story