- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- एंड्रॉइड पर नए 'केप्ट...
प्रौद्योगिकी
एंड्रॉइड पर नए 'केप्ट मैसेज' फीचर पर काम कर रहा व्हाट्सऐप, जानें डिटेल्स
jantaserishta.com
18 Dec 2022 5:09 PM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप एन्ड्रॉयड पर एक नए डिजाइन किए गए 'केप्ट मैसेज' फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को मैसेज को रखने या अनडू करने की सुविधा देगा। डब्ल्यूए बीटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, नए फीचर के साथ डिसअपीयरिंग मैसेज को रखना संभव होगा।
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एप्लिकेशन के भविष्य के अपडेट के लिए इस फीचर को लाने पर काम कर रहा है।
चैट में यूजर्स डिसअपीयरिंग मैसेज को रख सकते हैं या मैसेज ऑप्शन को देखकर रखे गए मैसेज को अनडू कर सकते हैं।
इस महीने की शुरूआत में, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एंड्रॉइड बीटा पर एक नया डिसअपीयरिंग मैसेज शॉर्टकट रोल आउट करना शुरू कर दिया।
एंड्रॉइड 2.22.25.11 अपडेट के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा डाउनलोड करने के बाद, कुछ यूजर्स नई सुविधा तक पहुंचने में सक्षम हैे।
नया शॉर्टकट 'मैनेज स्टोरेज' सेक्शन में रखा गया है और इसे स्पेस बचाने के लिए एक टूल के रूप में चिन्हित किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





