प्रौद्योगिकी

मल्टी-अकाउंट फीचर पर काम कर रहा WhatsApp, जानें इसके बारे में...

jantaserishta.com
16 Jun 2023 1:38 PM IST
मल्टी-अकाउंट फीचर पर काम कर रहा WhatsApp, जानें इसके बारे में...
x
सैन फ्रांसिस्को: मेटा-स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप एंड्रॉइड पर एक मल्टी-अकाउंट फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को एक ही डिवाइस से कई अकाउंट एक्सेस करने की अनुमति देगा। डब्ल्यूबीटा इंफो के मुताबिक, कंपनी एक मेन्यू लागू कर फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को यह चुनने की अनुमति देगा कि वे किस अकाउंट में लॉग इन करना चाहते हैं।
जब यूजर्स पहली बार एक एडिशनल अकाउंट बनाता है, तो यह उसके डिवाइस पर तब तक सेव रहेगा जब तक कि वह लॉग आउट करने का फैसला नहीं लेता। यूजर्स एक ही ऐप के अंदर पर्सनल कन्वर्सेशन, काम से संबंधित डिस्कशन और अन्य सोशल इंटरेक्शन को मैनज करने में सक्षम होंगे, साथ ही साथ प्राइवेसी बनाए रखने, नोटिफिकेशन को मैनेज करने और समानांतर ऐप की आवश्यकता के बिना अलग-अलग अकाउंट्स के बीच स्विच करने में सक्षम होंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मल्टी-अकाउंट फीचर को डेवलप किया जा रहा है और इसे भविष्य के अपडेट में बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जाएगा। इस बीच, व्हाट्सऐप आईओएस और एंड्रॉइड पर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए एक नया वीडियो मैसेज फीचर शुरू कर रहा है।
यह नया फीचर बीटा यूजर्स को वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने और भेजने की क्षमता प्रदान करता है। जब यूजर्स चैट बार में माइक्रोफोन बटन दबाए रखते हैं, तो यह वीडियो कैमरा बटन में बदल जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story