प्रौद्योगिकी

नहीं चलेगा WhatsApp! इन स्मार्टफोन्स पर होगा बंद, फटाफट पढ़े पूरी रिपोर्ट

jantaserishta.com
8 March 2021 10:33 AM IST
नहीं चलेगा WhatsApp! इन स्मार्टफोन्स पर होगा बंद, फटाफट पढ़े पूरी रिपोर्ट
x

अगर आप अपने मोबाइल फोन में WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ें. हो सकता है कि आपके मोबाइल फोन में WhatsApp चलना बंद हो जाए. WhatsApp ने घोषणा की है कि कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन्स में सर्विस बहुत जल्द बंद हो जाएगी.

वेबसाइट bgr.in के अनुसार WhatsApp कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) वाले स्मार्टफोन्स में सर्विस देना बंद कर सकता है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक WhatsApp अब एप्पल (Apple) के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में काम नहीं करेगा. ऐप ने साफ कर दिया है कि iOS 9 और उससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले iPhones में WhatsApp काम नहीं करेगा.
रिपोर्ट में कहा गया है कि एंड्रॉयड (Android) ऑपरेटिंग सिस्टम में भी बदलाव किए गए हैं. Android 4.0.3 से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन्स में WhatsApp काम नहीं करेगा. कंपनी ने साफ किया है कि Linux के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम भी WhatsApp के नए फैसले से प्रभावित होंगे. कंपनी से मिल रही जानकारी के मुताबिक KaiOS 2.5.1 या उससे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम को ही WhatsApp सपोर्ट करेगा. WhatsApp ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि बहुत जल्द FAQ पेज को अपडेट किया जाएगा. इसमें उन ऑपरेटिंग सिस्टम्स की जानकारी दी जाएगी जिन्हें WhatsApp सपोर्ट करेगा.
जानकारों का कहना है कि स्मार्टफोन में WhatsApp यूज करने के लिए आपको अपना ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करना होगा. iPhone में आपको iOS 9 से लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करना होगा. एंड्रॉयड फोन में भी सेटिंग में जाकर लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम डाउनलोड करना होगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story