प्रौद्योगिकी

WhatsApp: व्हाट्सएप ला रहा है इस साल का सबसे बड़ा फीचर, एक साथ 4 डिवाइस पर चलेगा

jantaserishta.com
4 Jun 2021 4:22 PM IST
WhatsApp: व्हाट्सएप ला रहा है इस साल का सबसे बड़ा फीचर, एक साथ 4 डिवाइस पर चलेगा
x

WhatsApp नए मल्टी डिवाइस फीचर को टेस्ट कर रहा है. माना जा रहा है ये WhatsApp फीचर इस साल का सबसे बड़ा फीचर होगा. इस फीचर से WhatsApp अकाउंट को कई डिवाइस में चला सकते हैं. इससे पहले भी खबर आई थी WhatsApp मल्टी डिवाइस सपोर्ट पर काम कर रहा है. अब इसे फेसबुक के सीईओ Mark Zuckerberg ने कन्फर्म कर दिया है.

Mark Zuckerberg ने कहा है मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर को टेस्ट किया जा रहा है और इसे जल्द जारी किया जाएगा. इस न्यूज की पुष्टि Mark Zuckerberg ने Will Cathcart के साथ WABetaInfo से बातचीत में की.
इसको लेकर और भी जानकारी शेयर की गई. WhatsApp के इस फीचर से आप अपने अकाउंट को चार डिवाइस के साथ एक बार में कनेक्ट कर सकेंगे. आप इन लिंक्ड डिवाइस पर WhatsApp तब भी चला सकेंगे जब मेन डिवाइस बिना किसी एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन को होगा.
Mark Zuckerberg ने ये भी कन्फर्म किया मल्टीपल डिवाइस में यूज के बाद भी सभी मैसेज end-to-end encrypted होंगे. WABetaInfo ने Mark Zuckerberg के हवाले से बताया ये एक बड़ा टेक्निकल चैलेंज था फोन की बैटरी खत्म होने के बावजूद मैसेज और कंटेंट को सिंक करना. अब इसको ठीक कर लिया गया है.
WhatsApp के इस फीचर के रॉल आउट पर Cathcart ने कहा मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर पब्लिक बीटा यूजर्स के लिए आने वाले दो महीने के अंदर उपलब्ध हो जाएगा. इस फीचर से WhatsApp iPad के लिए भी काम करेगा.
WhatsApp अभी यूजर्स को वेब या डेस्कटॉप ऐप पर अकाउंट चलाने की परमिशन देता है. इसके लिए भी इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ती है. इस नए फीचर ये दिक्कत को दूर कर लिया जाएगा. WhatsApp जल्द disappearing mode और view once फीचर को भी रॉल आउट करने वाला है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story