- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- WhatsApp यूजर्स के लिए...

x
इंटरफेस काफी बदला हुआ और आकर्षक लग रहा है।
नई दिल्ली: यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को पहले से और बेहतर बनाने के लिए WhatsApp नए-नए फीचर लाता रहता है। कंपनी ने हाल में सर्च बाइ डेट का फीचर रोलआउट करना शुरू किया है, जो पुराने मेसेज को डेट के जरिए सर्च करने का ऑप्शन देता है। इसी कड़ी में अब कंपनी एक और नया फीचर लेकर आई है। इसमें ओवरफ्लो मेन्यू को नए आइकन्स दिए गए हैं। इससे ऐप का इंटरफेस काफी बदला हुआ और आकर्षक लग रहा है। ओवरफ्लो मेन्यू के लिए आए नए आइकन्स की जानकारी WABetaInfo ने दी। WAbetaInfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
नया फीचर यूजर्स को ओवरफ्लो मेन्यू में ऑफर किए जाने वाले अलग-अलग ऑप्शन्स को पहचानना आसान करेगा। नए मेन्यू आइकन्स को कई टैब्स के लिए रोलआउट किया गया है, जिनमें चैट्स, अपडेट्स और कॉल्स भी शामिल हैं। नया अपडेट ऐप के फंक्शन्स और मेन्यू में नैविगेशन को पहले से बेहतर करेगा। इससे वॉट्सऐप का लुक भी यूजर्स को नया लगेगा। WABetaInfo के अनुसार कंपनी इस अपडेट को अभी बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट कर रही है। अगर आप बीटा टेस्टर हैं, तो आप इसे वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.24.5.19 अपडेट में चेक कर सकते हैं। बीटा टेस्टिंग के बाद इसे ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
वॉट्सऐप के इस नए फीचर से आपको पुराने मेसेज को सर्च करने में आसानी होगी। अब आप केवल तारीख एंटर करके किसी भी पुराने मेसेज को सर्च कर सकते हैं। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने इस फीचर का एक वीडियो अपने वॉट्सऐप चैनल पर शेयर किया है। यह फीचर सभी यूजर्स को लिए रोलआउट किया गया है। मैक डेस्कटॉप और वॉट्सऐप वेब के यूजर भी इस फीचर का मजा ले सकते हैं।
वॉट्सऐप यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी के लिए प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट्स को ब्लॉक कर रहा है। अब अगर आप वॉट्सऐप में किसी की डीपी का स्क्रीनशॉट लेकर सेव करना चाहेंगे, तो आपको ऐप रिस्ट्रिक्शन की वजह से स्क्रीनशॉट न ले पाने का मेसेज दिखेगा। WABetaInfo के अनुसार यह अपडेट अभी बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। जल्द ही इसके ग्लोबल वर्जन को भी रिलीज किया जाएगा।
Tagsवॉट्सऐपवॉट्सऐप न्यूज़वॉट्सऐप अपडेटवॉट्सऐप फीचरWhatsAppWhatsApp NewsWhatsApp UpdateWhatsApp Feature
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





