- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- WhatsApp के इस्तेमाल...
प्रौद्योगिकी
WhatsApp के इस्तेमाल पर पड़ेगा असर, आ रहे हैं पेड फीचर और Ads
Tara Tandi
17 Jun 2025 4:38 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल सिर्फ चैटिंग के लिए करते हैं तो यह खबर आपके लिए थोड़ी राहत भरी हो सकती है, लेकिन जो लोग चैनल और स्टेटस पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं, उनके लिए ऐप का मजा थोड़ा कम हो सकता है। WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने का फैसला किया है, जिसके चलते अब ऐप के कुछ हिस्सों में विज्ञापन दिखाई देंगे। अभी तक WhatsApp के सभी फीचर्स बिल्कुल फ्री थे, लेकिन जल्द ही अपडेट सेक्शन में विज्ञापन और पेड चैनल सब्सक्रिप्शन की सुविधा शुरू होने जा रही है।
कहां दिखेंगे विज्ञापन?
WhatsApp ने साफ किया है कि यूजर्स को चैट, ग्रुप या कॉल में किसी भी तरह का विज्ञापन नहीं दिखेगा। यानी अगर आप WhatsApp पर सिर्फ अपने दोस्तों और परिवार वालों से ही बात करते हैं तो आपके एक्सपीरियंस में कोई फर्क नहीं आएगा। लेकिन अगर आप चैनल और स्टेटस का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी की योजना अपडेट टैब में विज्ञापन दिखाने की है, जहां चैनल और स्टेटस दिखेंगे।
पेड चैनल और सब्सक्रिप्शन
WhatsApp अब कंटेंट क्रिएटर्स और ब्रैंड्स को कमाई का मौका देने जा रहा है। आने वाले समय में यूजर एक्सक्लूसिव अपडेट के लिए कुछ खास चैनल को सब्सक्राइब कर सकेंगे। इसके लिए हर महीने एक तय रकम चुकानी होगी। यानी आपको अपने पसंदीदा चैनल से जुड़े रहने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही ऐप में कुछ चैनल को प्रमोट भी किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करें।
कंपनी ने भरोसा दिलाया
व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स को भरोसा दिलाया है कि ये सारे बदलाव सिर्फ अपडेट टैब तक ही सीमित रहेंगे। पर्सनल चैट और कॉलिंग जैसे फीचर्स पहले की तरह प्राइवेट और ऐड-फ्री रहेंगे।
क्यों हो रहा है ये बदलाव?
2014 में मेटा द्वारा व्हाट्सएप को खरीदने के बाद कंपनी लगातार ऐसे मॉडल की तलाश में थी जिससे ऐप से रेवेन्यू जेनरेट हो सके। अब जब करोड़ों लोग व्हाट्सएप चैनल और स्टेटस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो मेटा के लिए यह कमाई का सही मौका बन गया है।
यूजर्स पर क्या असर होगा?
अगर आप सिर्फ दोस्तों से चैट करते हैं तो अभी चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन जो लोग न्यूज, एंटरटेनमेंट या पब्लिक अपडेट के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए ऐप का एक्सपीरियंस थोड़ा बदलने वाला है।कुछ लोगों को ये बदलाव इसलिए पसंद आ सकते हैं क्योंकि इससे उन्हें क्रिएटर्स को सपोर्ट करने का मौका मिलेगा। लेकिन जिन्हें विज्ञापन पसंद नहीं हैं, उनके लिए WhatsApp का मजा थोड़ा किरकिरा जरूर हो सकता है।
WhatsApp में ये बदलाव धीरे-धीरे लागू होंगे और इनका असर आने वाले महीनों में दिखेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके पसंदीदा चैनल पेड होंगे या नहीं, तो अपडेट टैब पर नजर बनाए रखें, क्योंकि WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रह गया है- ये एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।
TagsWhatsApp इस्तेमालपड़ेगा असरफीचर AdsWhatsApp usagewill it have an impactfeature Adsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





