प्रौद्योगिकी

WhatsApp ने यूजर्स को चौंकाया, रंग में कर दिया बदलाव

jantaserishta.com
5 March 2024 9:24 AM IST
WhatsApp ने यूजर्स को चौंकाया, रंग में कर दिया बदलाव
x
नई दिल्ली: वॉट्सऐप (WhatsApp) ने अपने यूजर्स को चौंका दिया है। कंपनी ने ऐप की कलर स्कीम को चेंज कर दिया है। अब यह वाइब्रेंट ग्रीन कलर का हो गया है। इस बदलाव से यूजर काफी कन्फ्यूज हैं क्योंकि उन्हें इसके पीछे की वजह नहीं समझ आ रही। ऐप में लॉगिन करने पर बहुत सारे यूजर्स को वॉट्सऐप का नया ग्रीम थीम देखने को मिल रहा है। यूजर्स ने वॉट्सऐप में किए गए इस बदलाव को खास पसंद नहीं किया। कुछ यूजर्स ने अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर इसकी शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें ग्रीन थीम बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा।
रिपोर्ट्स के अनुसार वॉट्सऐप ने यूजर्स के विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए थीम को चेंज किया है। मेटा इस थीम के जरिए यूजर्स को मॉडर्न और ऐक्सेसिबल इंटरफेस ऑफर करना चाहता है। इस अपडेट को कंपनी धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंचा रही है। खास बात यह है कि यूजर इस अपडेट को मना भी नहीं कर सकते। यानी आने वाले दिनों में सभी यूजर्स को नए थीम के साथ वॉट्सऐप चलाने की आदत डालनी होगी।
वॉट्सऐप में किया जा रहा यह बदलाव सबसे पहले iOS यूजर्स तक पहुंच रहा है। सभी iOS डिवाइसेज के लिए कंपनी ग्रीन थीम को रोलआउट कर रही है। थीम के अलावा यूजर्स को ऐप के आइकन्स और बटन्स में भी बदलाव देखने को मिलेगा। ऐंड्रॉयड यूजर्स की बात करें, तो इन यूजर्स को वॉट्सऐप के ग्रीन आइकन की आदत है।
हालांकि, ऐंड्रॉयड यूजर्स को भी कलर टोन में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें डार्क मोड को बेहतर किए जाने के साथ लाइट मोड में भी सुधार शामिल है। इसके अलावा कंपनी ऐप के अंदर मौजूद टैब्स को ऊपर से नीचे की तरफ रीलोकेट करेगी, ताकि ऑप्शन्स के नैविगेशन में यूजर्स को पहले के मुकाबले अधिक आसानी हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story