प्रौद्योगिकी

WhatsApp Down: वॉट्सऐप फिर हुआ शुरू, अचानक हुआ था डाउन

jantaserishta.com
25 Oct 2022 2:21 PM IST
WhatsApp Down: वॉट्सऐप फिर हुआ शुरू, अचानक हुआ था डाउन
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp भारत में अचानक डाउन हो गया और इसकी सेवाएं प्रभावित होने के चलते ढेरों यूजर्स परेशान रहें। दीपावली के त्योहार के अगले दिन अचानक कई यूजर्स मेसेज नहीं भेज पा रहे थे और कुछ को अपने अकाउंट में लॉगिन करते वक्त भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि अब एक घंटे से ज्यादा समय तक तक डाउन रहने के बाद Whatsapp का सर्वर ठीक हो गया है
वॉट्सऐप डाउन होने के साथ ही यूजर्स माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और फेसबुक पर इस बारे में लिख रहे थे। यूजर्स एकदूसरे से पूछ रहे हैं कि क्या वाकई वॉट्सऐप की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसा कम ही होता है, जब मेटा फैमिली की ऐप्स (वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम) में ऐसी दिक्कतें देखने को मिलें लेकिन वॉट्सऐप चैटिंग नहीं हो पा रही थी। ट्विटर पर #WhatsappDown ट्रेंड कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story