प्रौद्योगिकी

'कम्युनिटी' के लिए नए अपडेट जारी कर रहा WhatsApp, जानें क्या होगा?

jantaserishta.com
20 March 2023 9:42 AM IST
कम्युनिटी के लिए नए अपडेट जारी कर रहा WhatsApp, जानें क्या होगा?
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने इसे और ज्यादा अनुकूल बनाने के लिए आईओएस और एंड्रॉइड पर यूजर्स के अनाउंसमेंट ग्रुप के इंटरफेस में कुछ बदलाव कर कम्युनिटी फीचर के लिए नए अपडेट शुरू किए हैं। डब्ल्यूूबीटा इंफो के अनुसार, कंपनी ने एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सऐप बीटा पर अनाउंसमेंट ग्रुप का नाम बदलकर होम कर दिया है, और आईओएस के लिए व्हाट्सऐप बीटा पर इसका नया नाम अपडेट्स है।
व्हाट्सऐप पर कम्युनिटी फीचर यूजर्स को लोगों के ग्रुप बनाने और उनमें शामिल होने की अनुमति देती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नाम बदलने का फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि अनाउंसमेंट ग्रुप आमतौर पर केवल पढ़ने के लिए है, जिसकी एक्सेस केवल कम्युनिटी एडमिन के पास होती है, और यह ग्रुप की ट्रेडिशनल डेफिनेशन में फिट नहीं होता।
व्हाट्सऐप ने यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाने और अन्य चैट के साथ निरंतरता बनाए रखने के लिए कम्युनिटी आइकन को नीचे के बार से चैट हेडर में शिफ्ट कर दिया।
इसके अलावा, आईओएस और एंड्रॉइड के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप कम्युनिटीज अपडेट कम्युनिटी एडमिन को उनके कम्युनिटी में मैसेज पोस्ट करते समय ज्यादा बग-फ्री एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि नया व्हाट्सऐप कम्युनिटी अपडेट अब कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने आईओएस और एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सऐप बीटा के लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल किए हैं और यह आने वाले दिनों में और भी लोगों के लिए उपलब्ध होगा।
इस बीच, व्हाट्सऐप एंड्रॉइड बीटा के लिए रीडिजाइन किए गए चैट अटैचमेंट मेनू पर काम कर रहा है।
ट्वीक्ड चैट अटैचमेंट मेन्यू ज्यादा क्लीयर है और बेहतर यूजर-फ्रेंडली एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story