- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- नया कम्युनिटी एंट्री...
प्रौद्योगिकी
नया कम्युनिटी एंट्री पॉइंट शॉर्टकट रोल आउट कर रहा WhatsApp, जानें डिटेल्स
jantaserishta.com
19 Jun 2023 10:53 AM IST

x
सैन फ्रांसिस्को: मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप व्यापक रूप से आईओएस पर एक नया कम्युनिटी एंट्री पॉइंट शॉर्टकट रोल आउट कर रहा है। डब्ल्यूबीटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, ऐप के अपडेट के आधिकारिक चेंजलॉग में अभी भी कुछ पिछले अपडेट के फीचर्स का उल्लेख है, जिससे पता चलता है कि वे अभी भी ग्रेजुएल रिलीज की प्रक्रिया में हैं।
नया कम्युनिटी एंट्री प्वाइंट शॉर्टकट कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप के अंदर उपलब्ध होगा और यूजर्स को कम्युनिटी से जुड़े सभी ग्रुप्स की लिस्ट आसानी से देखने की अनुमति देगा। इसके अलावा, यह फीचर कम्युनिटी एडमिन को कम्युनिटी इंफॉर्मेशन पर जाए बिना जल्दी से कम्युनिटी में एक नया ग्रुप जोड़ने की अनुमति देता है। रिपोर्ट में कहा गया है, यदि आपके पास यह फीचर नहीं है, तो ध्यान दें कि आने वाले हफ्तों में कुछ अकाउंट्स को यह प्राप्त हो सकता है, भले ही यह आधिकारिक चेंजलॉग में इंगित न किया गया हो।
इस बीच, पिछले हफ्ते, यह बताया गया कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म आईओएस पर कुछ टेस्टर्स को वीडियो कॉल के लिए स्क्रीन-शेयरिंग फीचर रोल आउट कर रहा है। यह नया ऑप्शन बीटा यूजर्स को कॉल पर सभी के साथ अपनी स्क्रीन के कंटेंट को शेयर करने देता है। इस फीचर का इस्तेमाल करते समय, यूजर्स की स्क्रीन पर सभी एक्टिविटीज नोटिफिकेशन सहित कैप्चर की जाएंगी और वीडियो कॉल से जुड़े लोगों के साथ शेयर की जाएंगी।
Tagsव्हाट्सऐपव्हाट्सऐप न्यूज़व्हाट्सऐप अपडेटव्हाट्सऐप फीचरनया कम्युनिटी एंट्री पॉइंट शॉर्टकटwhatsappwhatsapp newswhatsapp updatewhatsapp featurenew community entry point shortcut
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





