प्रौद्योगिकी

WhatsApp Restored: चालू हुआ व्हाट्सएप, इतने घंटे तक बंद रही सर्विस

jantaserishta.com
25 Oct 2022 2:37 PM IST
WhatsApp Restored: चालू हुआ व्हाट्सएप, इतने घंटे तक बंद रही सर्विस
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप की सेवाएं मंगलवार दोपहर अचानक ठप पड़ गईं। वॉट्सऐप डाउन होने का असर इसके करोड़ों यूजर्स पर पड़ा और सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में वॉट्सऐप यूजर्स एकदूसरे को मेसेज नहीं कर पा रहे थे। लंबे इंतजार के बाद अब यूजर्स पहले की तरह चैटिंग कर सकते हैं और वॉट्सऐप की सेवाएं रीस्टोर हो गई हैं।
वॉट्सऐप डाउन होने की शिकायतें मंगलवार दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से मिलना शुरू हुईं और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में वॉट्सऐप डाउन होने के चलते यूजर्स परेशान हुए। Downdetector प्लेटफॉर्म पर दोपहर 1 बजे तक वॉट्सऐप डाउन होने की शिकायत करने वालों की संख्या 27,000 का आंकड़ा पार कर गई। आखिरकार इस खामी को दूर कर लिया गया है।
सेवाएं डाउन होने के चलते यूजर्स को एकदूसरे को मेसेज भेजते वक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पहले से ऐप में मौजूद कन्वर्सेशंस ऐक्सेस करने का विकल्प यूजर्स को मिल रहा था लेकिन वे नए मेसेज नहीं भेज पा रहे थे, ना ही उनके नंबर पर कोई नए मेसेजेस आ रहे थे। सेवाएं सामान्य होने के बाद पहले अटके हुए मेसेजेस यूजर्स को मिलना शुरू हो गए हैं। कई यूजर्स को लॉगिन करते वक्त भी दिक्कत हो रही थी।
पिछले साल अक्टूबर में मेटा फैमिली की ऐप्स को लंबे वक्त तक ऐसी खामी का सामना करना पड़ा था। तब वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की सेवाएं करीब छह घंटे के लिए प्रभावित हुई थीं। साल 2020 में करीब चार बार वॉट्सऐप की सेवाएं कुछ वक्त के लिए प्रभावित हुई थीं। इस साल भी कई देशों में वॉट्सऐप डाउन होने के मामले पहली छमाही में भी सामने आ चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story