- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- धांसू फीचर! नया...
प्रौद्योगिकी
धांसू फीचर! नया टेक्स्ट एडिटर रिलीज कर रहा WhatsApp
jantaserishta.com
31 March 2023 4:27 PM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप एंड्रॉइड बीटा पर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए एक नया टेक्स्ट एडिटर अनुभव ला रहा है।
वाबेटाइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बीटा टेस्टर अब टेक्स्ट एडिटर में फोटो, वीडियो और जीआईएफ को एडिट कर सकते हैं।
उपयोगकर्ता कीबोर्ड के ऊपर प्रदर्शित फॉन्ट विकल्पों में से किसी एक को टैप करके विभिन्न फोंट के बीच आसानी से स्विच करने में भी सक्षम होंगे। टेक्स्ट अलाइनमेंट को बाएं, केंद्र या दाएं में भी बदला जा सकता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को इमेजिस, वीडियो और जीआईएफ के भीतर टेक्स्ट को फॉर्मेटिंग करने पर अधिक नियंत्रण मिलता है।
बीटा उपयोगकर्ता टेक्स्ट के बैकग्राउंड का कलर बदल सकते हैं, जिससे उनके लिए महत्वपूर्ण टेक्स्ट को बाकी हिस्सों से अलग करना आसान हो जाता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलिस्टोगा, कूरियर प्राइम, डैमियन, एक्सो 2 और मॉनिर्ंग ब्रीज सहित कुछ नए फॉन्ट बीटा टेस्टर्स के लिए भी जारी किए गए हैं।
इस बीच, पिछले हफ्ते, यह बताया गया था कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म 'ऑडियो चैट्स' नामक एक नए फीचर पर काम कर रहा था, जो एंड्रॉइड पर एप्लिकेशन के भविष्य के अपडेट में बातचीत के भीतर उपलब्ध होगा।
Tagsव्हाट्सएपव्हाट्सएप न्यूज़व्हाट्सएप अपडेटव्हाट्सएप फीचरwhatsappwhatsapp newswhatsapp updatewhatsapp feature
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





