- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- WhatsApp यूजरनेम और...
प्रौद्योगिकी
WhatsApp यूजरनेम और यूनिक आईडी जैसे फीचर लाने की बना रहा योजना, बढ़ेगी प्राइवेसी
jantaserishta.com
20 March 2026 1:43 PM IST

x
नई दिल्ली: मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अब अपने प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम और यूनिक आईडी जैसे फीचर लाने की योजना बना रहा है। इससे यूजर्स बिना फोन नंबर दिखाए आसानी से किसी दूसरे व्हाट्सएप यूजर को मैसेज, वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया फीचर जून 2026 में वैश्विक स्तर पर आ सकता है। इसमें आम व्यक्ति और बिजनेस अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह यूनिक नाम या हैंडल रख पाएंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा, “हम व्हाट्सएप पर जल्द ही यूजरनेम लाने को लेकर उत्साहित हैं, जिससे लोग अपने फोन नंबर साझा किए बिना नए दोस्तों, समूहों और व्यवसायों से जुड़ सकेंगे।”
यह फीचर वैकल्पिक होने की उम्मीद है, जिससे उपयोगकर्ता चाहें तो फोन नंबर का उपयोग जारी रख सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य रुकावट से बचना और यूजर्स को प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म पर जाने से रोकना है। इसके अलावा, रिपोर्टों के अनुसार, व्हाट्सएप व्यवसायों के लिए एक गतिशील मूल्य निर्धारण मॉडल पर विचार कर रहा है, जिसके तहत कंपनियां मार्केटिंग मैसेज भेजने के लिए वास्तविक समय में बोली लगा पाएंगी।
रिपोर्टों के मुताबिक, इस नई प्रणाली का ट्रायल 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होने की संभावना है और इसे 2027 में लागू किया जा सकता है। 50 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं वाला भारत, वैश्विक स्तर पर व्हाट्सएप के प्रमुख बाजारों में से एक बना हुआ है।
फरवरी में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में खुदरा खरीदारी के 77 प्रतिशत निर्णयों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रभाव है और मेटा प्लेटफॉर्म 96 प्रतिशत सोशल डिस्कवरी में अहम भूमिका निभा रहा है।
मेटा और रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और क्रिएटर्स प्रोडक्ट डिस्कवरी को गति दे रहे हैं, क्योंकि 97 प्रतिशत उपभोक्ता रोजाना शॉर्ट वीडियो देखते हैं और फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बिताए गए समय का 60 प्रतिशत वीडियो देखने में व्यतीत होता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 72 प्रतिशत प्रोडक्ट डिस्कवरी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर होती है।
Tagsव्हाट्सएप यूजरनेमव्हाट्सएप यूनिक आईडीव्हाट्सएपव्हाट्सएप न्यूज़व्हाट्सएप फीचरव्हाट्सएप अपडेटWhatsApp UsernameWhatsApp Unique IDWhatsAppWhatsApp NewsWhatsApp FeaturesWhatsApp Updates
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





