- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- यूजर्स के लिए WhatsApp...
प्रौद्योगिकी
यूजर्स के लिए WhatsApp ला रहा कमाल का फीचर, जानें डिटेल्स
jantaserishta.com
26 Aug 2023 12:15 PM IST

x
नई दिल्ली: WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। जल्द ही वॉट्सऐप पर एक और गजब का फीचर आ रहा है। यह फीचर खासतौर से नए ग्रुप मेंबर्स के लिए होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप 'Recent History Sharing' फीचर पर काम कर रहा है, जो विशेष रूप से एंड्रॉइड बीटा वर्जन पर ग्रुप्स में शामिल होने वाले नए मेंबर्स के लिए तैयार किया जा रहा है। वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस फीचर को ग्रुप सेटिंग के अंदर रिलीज किया जाएगा। कैसे काम करेगा नया फीचर, चलिए जानते हैं...
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जब भी ग्रुप में कोई नया मेंबर जुड़ता है, तो उस ग्रुप में हुई बातचीत के बारे में पता नहीं होता। लेकिन वॉट्सऐप पर आ रहा Recent History Sharing फीचर, ग्रुप में जॉइन होने वाले नए मेंबर के साथ पिछले 24 घंटे के मैसेज ऑटोमैटिकली शेयर करेगा। कहा जा रहा है कि यह फीचर रोलआउट होने के बाद एक्सक्लूसिवली ग्रुप एडमिन के लिए उपलब्ध होगा।
इस फीचर का उद्देश्य नए मेंबर को जॉइन होने से पहले आदान-प्रदान किए गए मैसेजों को पढ़ने की अनुमति देकर एक आइडिया प्रदान करना है। हालांकि यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसे अपकमिंग ऐप अपडेट में शामिल किए जा सकता है। यह फीचर निश्चित रूप से नए ग्रुप मेंबर्स के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी क्योंकि ग्रुप जॉइन करने के तुरंत बाद उन्हें पता चल जाएगा कि उन ग्रुप में शामिल होने से पहले ग्रुप में किस तरह के मैसेज भेजे गए हैं।
अब WhatsApp पर एक खास फीचर का शॉर्टकट ला रहा है। हम बात कर रहे हैं WhatsApp view-once Feature की, जो आपको फोटो और वीडियो अन्य यूजर्स को इस तरह से भेजने की अनुमति देते हैं, जिसे वे केवल एक ही बार देख सकते हैं। लेकिन लगता है कि कंपनी इस इंटरफेस में बदलाव करने वाली है, जो व्यू-वन्स मैसेज भेजना और आसान बना देगा। वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, वॉट्सऐप व्यू-वन्स फोटो और वीडियो के लिए एक नए मैसेज मेनू पर काम कर रहा है, और यह ऐप के फ्यूचर अपडेट में उपलब्ध होगा! इसके अलावा, वॉट्सऐप अन्य प्रकार के मैसेज को व्यू-वन्स मैसेज के रूप में भेजने की क्षमता पर भी काम कर रहा है।
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप पर फोटो या वीडियो भेजते समय कैप्शन विंडो में "1" आइकन को टैप करने के बजाय, वॉट्सऐप बीटा का लेटेस्ट वर्जन एक ऐसा फीचर ला रहा है जो यूजर्स को सेंड बटन को दबाकर रखने पर तुरंत व्यू-वन्स मैसेज भेजने देगा।
TagsWhatsApp यूजर्सWhatsApp अपडेटWhatsApp फीचरWhatsApp ग्रुपWhatsApp ग्रुप एडमिनWhatsApp UsersWhatsApp UpdateWhatsApp FeaturesWhatsApp GroupWhatsApp Group Admin
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





