प्रौद्योगिकी

क्या है जियो टैग, कैसे करता है काम, क्या है

HARRY
16 Jun 2023 4:40 PM GMT
क्या है जियो टैग, कैसे करता है काम, क्या है
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जियो ने हाल ही में अपने ब्लूटूथ ट्रैकिंग डिवाइस JioTag को भारत में लॉन्च किया है। इस डिवाइस को एपल के एयरटैग्स की टक्कर में लाया गया है। JioTag,ब्लूटूथ 5.1 तकनीक से लैस है और इसकी मदद से JioThings एप का उपयोग करके खोई हुई वस्तुओं को ट्रैक किया जा सकता है। यह डिवाइस, जरूरी चीजें जैसे कार और घर की चाबी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है और चाबी के यहां-वहां खोने पर इसे आसानी से खोजा जा सकता है। चलिए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में और यह भी जानेंगे कि क्या JioTag खरीदना आपके लिए फायदेमंद है कि नहीं।
जियो टैग एक छोटा लेकिन शक्तिशाली ब्लूटूथ ट्रैकिंग डिवाइस है, जिसे स्मार्टफोन और एप की मदद से ट्रैक किया जा सकता है। JioTag यूजर्स को अपने आइटम आसानी से खोजने में मदद करता है। चाहे वह बैग हो, वॉलेट हो या चाबी का गुच्छा, यूजर्स JioTag को किसी भी चीज से जोड़ सकते हैं और उसके स्थान को जल्दी से ट्रैक कर सकते हैं।
यानी JioTag उस आइटम को ट्रैक करने में मदद करता है जिससे ट्रैकर जुड़ा हुआ है। इसमें एक साल की बैटरी लाइफ और घर के अंदर 20 मीटर और बाहर 50 मीटर की रेंज होने का दावा किया गया है। JioTag रिटेल बॉक्स के अंदर आपको डोरी और एक अतिरिक्त बैटरी मिलेगी।
इस डिवाइस की मदद से स्मार्टफोन को भी खोजा जा सकता है। JioTag में एक डबल-टैप सुविधा भी मौजूद है, ट्रिगर होने पर यूजर्स का फोन बजता है, भले ही वह साइलेंट मोड पर सेट हो। JioTag यूजर्स को अलर्ट भी करता है कि वह टैग किए गए आइटम, जैसे वॉलेट, चाबियां, या अन्य सामान छोड़ आए हैं।
इसके अलावा Jio ने एक कम्युनिटी फाइंड नेटवर्क फीचर सपोर्ट की भी जानकारी दी है, जो यूजर्स को डिस्कनेक्ट किए गए आइटम या टैग के अंतिम-ज्ञात स्थान को ट्रैक करने में मदद करता है। हालांकि यह कैसे काम करता है इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।JioTag किसी भी व्यक्ति के लिए है जो आसानी से अपनी पर्सनल चीजों को भूल जाते हैं और टैग की मदद से ट्रैक करना चाहते हैं। यह उन लोगों के लिए है जो भुलक्कड़ हैं, यात्री हैं, और जो अपने कीमती सामान को सुरक्षित रखना चाहते हैं। इस टैग को पालतू जानवरों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी उनके ठिकाने पर नजर रखने में मदद के लिए टैग को पालतू जानवरों से भी जोड़ा जा सकता है।
JioTag और AirTag दोनों ब्लूटूथ द्वारा संचालित हैं, लेकिन वे कई मामले जैसे कि कीमत, रेंज और कंपैटिबिलिटी में अलग हैं।
Next Story