- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Aadhaar PVC क्या है?...
प्रौद्योगिकी
Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Tara Tandi
19 Feb 2026 6:02 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा आधार कार्ड का मजबूत और टिकाउ वर्जन Aadhaar PVC Card है। यह क्रेडिट कार्ड के साइज में आता है, जिसमें एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स शामिल हैं। इसे UIDAI वेबसाइट या m-Aadhaar ऐप के जरिए 75 रुपये में ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। यह आपके आधार पत्र या ई-आधार के समान ही जानकारी प्रदान करता है। यह भारत में पहचान प्रमाणीकरण के लिए पूरी तरह से मान्य है। इसमें होलोग्राम और माइक्रो टेक्स्ट जैसे एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स हैं जो कि इसे कागज के प्रिंटआउट से ज्यादा भरोसेमंद बनाते हैं। आइए Aadhaar PVC कार्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है Aadhaar PVC कार्ड?
Aadhaar PVC कार्ड आधार कार्ड का एक छोटा और ज्यादा मजबूत वर्जन है। यह ई-आधार और कागज के आधार कार्ड के जैसा ही काम करता है। आधार कार्ड एनरोलमेंट या अपडेट के बाद आधार नंबर यूजर्स को जारी किया गया लैमिनेटेड पेपर बेस्ड डॉक्यूमेंट है। आधार पीवीसी कार्ड पीवीसी बेस्ड मजबूत और आसानी से ले जाने लायक कार्ड है जिसमें कई सिक्योरिटी फीचर्स हैं। आधार पीवीसी कार्ड के जैसे ही काम करता है।
कैसे मिलेगा Aadhaar PVC कार्ड
Aadhaar कार्ड को आसानी से ऑर्डर किया जा सकता है। इसके लिए आपको UIDAI वेबसाइट या mAadhaar मोबाइल ऐप पर जाना है।
सबसे पहले आपको UIDAI पोर्टल uidai.gov.in पर जाना है और उसके बाद 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' का चयन करना है।
उसके बाद आपको आधार विवरण दर्ज करना है, फिर अपना आधार नंबर, वर्चुअल आईडी (VID) या एनरोलमेंट आईडी दर्ज करना है।
ऑथेंटिकेशन के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करना है।
फीस का भुगतान करना है, जिसमें आपको 50 से 75 रुपये का मामूली चार्ज (जीएसटी और स्पीड पोस्ट शुल्क सहित) देना होगा।
उसके बाद आपका कार्ड प्रिंट होगा और इंडिया पोस्ट स्पीड पोस्ट के जरिए 10-15 कार्य दिवसों के अंदर डिलीवर किया जाता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





