प्रौद्योगिकी

देखें वीडियो! धरती की आखिरी सेल्फी का नजारा आया सामने

jantaserishta.com
31 July 2022 3:56 PM IST
देखें वीडियो! धरती की आखिरी सेल्फी का नजारा आया सामने
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: सेल्फी कई लोग लेते हैं. यंगस्टर्स में इसका अच्छा-खासा क्रेज भी देखा जा सकता है. लेकिन, क्या आपको पता है दुनिया की आखिरी सेल्फी कैसी होगी? इसका जवाब AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने दिया है. AI का इस्तेमाल कई जगहों पर किया जाता है.

एक AI DALL-E 2 का इस्तेमाल इमेज जनरेटर के लिए किया जाता है. इस AI से पूछा गया कि धरती की आखिरी सेल्फी कैसी होगी. इसके रिजल्ट काफी ज्यादा अच्छे नहीं थे. इस सवाल पर AI ने कई इमेज को जनरेट किया.
ये इमेज तब वायरल हो गए जब Robot Overloards नाम के टिकटॉक अकाउंट से इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने जो भी इमेज जनरेट किया था, वो ऐसे सीन्स को दिखा रहे हैं जिसमें चारों ओर तबाही है और लोग हाथ में मोबाइल पकड़े हुए हैं.
क्या है DALL-E और कैसे लास्ट सेल्फी को किया गया प्रीडिक्ट?
DALL-E आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम को कहा गया वो लास्ट ली जाने वाली सेल्फी को क्रिएट करें. उसका जो भी मानना है वो वैसी ही सेल्फी तैयार करें जिसे धरती पर आखिरी बार ली जाएगी. गूगल के सर्वर से मिली जानकारी के आधार पर इसने इमेजी की एक सीरीज तैयार की.
इस ट्वीट से आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रीडिक्ट की गई सेल्फी देख सकते हैं.
इसमें विनाशकारी सीन दिखाई गई जहां पर चारों ओर तबाही है और लोगों के पास फोन है. DALL-E आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम ने यूजर के टैक्सट डिस्क्रिप्शन इनपुट्स के बेस्ड पर यूनिक इमेज को जनरेट किया.
इस AI सिस्टम ने 12-बिलियन पैरामीटर वर्जन GPT-3 का यूज किया. ये एक ऑटोग्रेसिव लैग्वेंज मॉडल है जो डीप लर्निंग का यूज करके व्यक्ति जैसी बातचीत को जनेरट करता है. जबकि इंजीनियर्स ने OpenAI के GPT-3 मॉडल का यूज करके DALL-E को कंस्ट्रक्ट किया था. इससे ये टैक्सट इनपुट के आधार पर इमेज जनरेट करता है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story