- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vu ने पेश किया...
प्रौद्योगिकी
Vu ने पेश किया बिल्ट-इन साउंडबार और Dolby Atmos के साथ पहला QLED TV, जानें फीचर्स
Tara Tandi
25 Jun 2025 8:01 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: टेलीविजन के मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Vu ने Vibe DV को लॉन्च किया है। यह इस सेगमेंट में कई फीचर्स वाला QLED TV है। इसमें अतिरिक्त एक्सेसरीज को जोड़े बिना सिनेमैटिक ऑडियो-विजुअल एक्सपीरिएंस मिलता है। इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट अपार्टमेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Vu Vibe DV का प्राइस
इस स्मार्ट टेलीविजन के 43 इंच के स्क्रीन साइज वाले मॉडल का प्राइस 26,999 रुपये, 50 इंच का 32,999 रुपये, 55 इंच का 36,999 रुपये, 65 इंच का 52,999 रुपये और 75 इंच का 66,999 रुपये का है। यह ई-कॉमर्स साइट Amazon और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होगा।
Vibe DV के फीचर्स
इस QLED TV में Dolby Atmos के साथ 88 W की साउंडबार इंटीग्रेटेड है। इसके रिमोट में Wi-Fi हॉटकी और कई प्रकार के डिवाइसेज के लिए सपोर्ट है। Vu का दावा है कि यह घर पर एंटरटेनमेंट के एक्सपीरिएंस को बदल सकता है। इसमें A+ ग्रेड QLED डिस्प्ले 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Dolby Vision और HDR10 को सपोर्ट करता है। इस स्मार्ट टेलीविजन में Vu का प्रॉपराइटरी VuOn AI प्रोसेसर दिया गया है। यह रियल-टाइम पिक्चर एनहांसमेंट के लिए Turbo मोड की पेशकश करता है। कंपनी ने बताया है कि हॉलीवुड फिल्ममेकर्स एसोसिएशन के साथ उसके कोलेब्रेशन से इसमें सिनेमैटिक स्टैंडर्ड्स के अनुसार कलर एक्युरेसी और टोन को तय किया गया है।
Vu Vibe DV की प्रमुख विशेषता Dolby Atmos के साथ इंटीग्रेटेड 88 W की साउंडबार है। यह म्यूजिक प्लेबैक और OTT दोनों के लिए ट्यून्ड है। इसमें केवल ऑडियो मोड से स्क्रीन को ऑफ कर साउंडबार का इस्तेमाल एक अलग म्यूजिक सिस्टम के तौर पर किया जा सकता है। यह Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें Netflix, Prime Video, YouTube और Spotify जैसे लोकप्रिय ऐप्स के लिए सपोर्ट है। इसके रिमोट में साउंड और पिक्चर मोड्स के लिए शॉर्टकट कीज के साथ ही कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए एक Wi-Fi नेटवर्क दिया गया है। इसमें अपग्रेडेड Bluetooth और वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ Android और Apple डिवाइसेज के लिए बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है। इस QLED TV में फ्लोटिंग ग्लास डिस्प्ले, बहुत कम बेजेल्स वाला डिजाइन है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्ट TVs के सेगमेंट में Vu की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है।
TagsVu बिल्ट-इन साउंडबारDolby Atmosपहला QLED TVफीचर्सVu built-in soundbarfirst QLED TVfeaturesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





