- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo का Y400 5G जल्द...
प्रौद्योगिकी
Vivo का Y400 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
Tara Tandi
30 July 2025 7:36 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का Y400 5G अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की Y400 सीरीज का हिस्सा होगा। पिछले महीने Vivo ने देश में Y400 Pro 5G को पेश किया था। आगामी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसके साथ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में कंपनी इसका 4G वेरिएंट भी पेश करेगी।
Vivo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि Y400 5G को 4 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के प्रमोशनल बैनर से इसके Glam White और Olive Green कलर्स में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी मिली है। Y400 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें वर्टिकल तरीके से लगा पिल शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इसका प्राइमरी कैमरा एक स्क्विर्कल मॉड्यूल में है, जबकि सेकेंडरी कैमरा एक स्मॉल स्क्विर्कल स्लॉट में दिया गया है। इसमें कैमरा आइलैंड के नीचे एक Aura Light है। इस स्मार्टफोन में रियर कैमरा आइलैंड के साथ एक LED फ्लैश यूनिट है। इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावन बटन दिए गए हैं।
हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Y400 5G में 6,000 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 हो सकता है। Vivo Y400 5G में AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जा सकता है। इस सीरीज के Pro वर्जन की तुलना में इस स्मार्टफोन के फीचर्स और परफॉर्मेंस में कुछ कमी हो सकती है।
Y400 Pro 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें AI Photo Enhance, AI Erase और AI Note Assist शामिल हैं। इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Vivo की V60 को भी जल्द देश में लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
TagsVivo Y400 5G जल्दभारत लॉन्च6000mAh बैटरीVivo Y400 5G India launch soon000mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





