- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo के X200 Ultra में...
प्रौद्योगिकी
Vivo के X200 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
Tara Tandi
22 Feb 2025 7:42 PM IST

x
Vivo टेक न्यूज़ : चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की X200 Ultra को जल्द लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। X200 Ultra में 200 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज में X200, X200 Pro और X200 Pro Mini शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 दिया गया है।
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है इस स्मार्टफोन में iPhone के जैसे एक्शन बटन दिया जा सकता है। यह बटन इस स्मार्टफोन के दाएं फ्रेम के निचले हिस्से में हो सकता है। इसका इस्तेमाल फोटो लेने और वीडियो के लिए किया जा सकता है। यह कैमरा बटन के तौर पर फंक्शन कर सकता है। Apple के iPhone 15 Pro और iPhone 16 में एक्शन बटन दिया गया है जिसका इस्तेमाल कैमरा ऐप को खोलने या DND मोड शुरू करने के लिए किया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। X200 Ultra में MediaTek का आगामी Dimensity 9400+ चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में Vivo ने Y200+ को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.68 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। इस स्मार्टफोन को चीन में लाया गया है।
Y200+ में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसके डुअल कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लीयर प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन की मेमोरी को बढ़ाने का भी विकल्प है। यह Funtouch OS पर चलता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी दिए गए हैं। Y200+ की 6,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी को केवल 36 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं।
TagsVivo के X200 Ultraमिल सकता200 मेगापिक्सल पेरिस्कोपटेलीफोटो कैमराVivo's X200 Ultra can get 200 megapixel periscopetelephoto cameraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





