- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo Y600i में मिल...
प्रौद्योगिकी
Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Tara Tandi
23 Sept 2026 4:50 PM IST

x
नई दिल्ली : बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का Vivo Y600i जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.87 इंच डिस्प्ले मिल सकता है। Vivo Y600i में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Vivo Y500i की यह जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है।
चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर Vivo Y600i की मॉडल नंबर - V2617A के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन के लिए 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 6 GB + 256 GB के वेरिएंट्स हैं। इसके अलावा चाइना मोबाइल एडिशन के तौर पर 6 GB + 256 GB का वेरिएंट भी लिस्टेड है। इस स्मार्टफोन के लिए Sky Blue, Starry Sky और Polar Night Black कलर्स के विकल्प हो सकते हैं।
Vivo Y600i में 6.87 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट और रिजॉल्यूशन के बारे में जानकारी नहीं मिली है। Vivo Y600i में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Vivo Y600i में कुछ उठा हुआ कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इसमें दो सर्कुलर कैमरा यूनिट्स और एक LED फ्लैश है।
इस स्मार्टफोन को कंपनी की Y-सीरीज में Vivo Y600 Pro और Vivo Y600 Turbo के बीच रखा जा सकता है। Vivo Y500i में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले (1,570 x 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। Vivo Y500i में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,200mAh की बैटरी 44 W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Next Story





