प्रौद्योगिकी

7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tara Tandi
12 March 2026 8:09 PM IST
7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
x
Technology टेक्नोलॉजी: Vivo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। Y51 Pro 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट से लैस है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है। Y51 Pro 5G के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का HD वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा है। यहां हम आपको Vivo Y51 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo Y51 Pro 5G Price
Vivo Y51 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। यह फोन 11 मार्च 2026 से वीवो की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल पार्टनर स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक 8 मार्च से लेकर 16 मार्च तक 2500 रुपये तक का कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा 10 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट का भी लाभ मिल सकता है।
Vivo Y51 Pro 5G Features & Specifications
Vivo Y51 Pro 5G में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250 निट्स अल्ट्रा हाई ब्राइटनेस है। डिस्प्ले TÜV रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है, जिसके साथ एडजेस्टेबल आई प्रोटेक्शन मोड मिलता है। यह फोन फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है। Y51 Pro 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट से लैस है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Y51 Pro 5G के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का HD वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है। इस फोन में 8GB LPDDR4X रैम और 8GB एक्सटेंडेड रैम है, वहीं 128GB/256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 16.664 सेमी, चौड़ाई 7.843 सेमी, मोटाई 0.839 सेमी, 0.849 सेमी (नोबल गोल्ड) और वजन 219 ग्राम है।
Next Story