- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo Y500 हुआ लॉन्च,...
प्रौद्योगिकी
Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा
Tara Tandi
5 July 2026 2:57 PM IST

x
नई दिल्ली: Vivo Y500 को कंपनी ने चुपके से मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है। यह 5000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में कंपनी ने लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया है। इसका सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है जो कि 8100mAh क्षमता के साथ आती है। फोन में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया है जिसके साथ एक और सेंसर भी जोड़ा गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Vivo Y500 Price
Vivo Y500 को कंपनी ने पाकिस्तान की मार्केट में लॉन्च किया है। फोन की कीमत PKR 99,999 (लगभग 34,000 रुपये) से शुरू है। इसे पर्ल व्हाइट, और मिडनाइट ब्लू कलर्स में पेश किया गया है। फोन को जल्द ही सउदी अरब जैसे मार्केट्स में भी पेश किया जा सकता है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से यह फोन खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Vivo Y500 Specifications
Vivo Y500 फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2800 x 1260 पिक्सल के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें 449PPI की पिक्सल डेंसिटी मिलती है। फोन में कंपनी ने 5000 निट्स की लोकल ब्राइटनेस दी है। यह 94.47 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है। फोन में कंपनी ने SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ ही, SGS फाइव स्टार सनलाइट रीडेबल डिस्प्ले सर्टिफिकेशन भी दिया है। डिवाइस में गेमिंग आई प्रोटेक्शन भी मिलता है।
Vivo Y500 फोन में Unisoc T7300 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 8GB रैम, और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है। Vivo Y500 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जिसके साथ में 2MP का सेकेंडरी सेंसर भी मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
फोन में सबसे धांसू फीचर इसकी बैटरी है जो कि 8,100mAh की है। इसके साथ में कंपनी ने 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन में कंपनी ने हीट मैनेजमेंट के लिए 3,000mm² वैपर चैम्बर कूलिंग भी दी है। साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स इसमें मिल जाते हैं। कनेक्टिविटी देखें तो Bluetooth 5.4, डुअल बैंड Wi-Fi, GPS, USB 2.0 पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक का विकल्प है। फोन को कंपनी ने धूल और पानी से सुरक्षा देने के लिए IP68 और IP69 रेट किया है। इसके अलावा यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड शॉक रसिस्टेंस से लैस है।
TagsVivo Y500 लॉन्च8100mAh बैटरी50MP डुअल कैमराVivo Y500 launchedwith 8100mAh battery50MP dual cameraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





