- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo Y300t हुआ 6500mAh...
प्रौद्योगिकी
Vivo Y300t हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 7300 के साथ लॉन्च
Tara Tandi
1 April 2025 12:04 PM IST

x
Vivo Y300t टेक न्यूज़: Vivo ने चीनी बाजार में अपना किफायती स्मार्टफोन Vivo Y300t लॉन्च कर दिया है। Y300t में 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Vivo Y300t के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo Y300t Price
Vivo Y300t के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1199 yuan (लगभग 14,110 रुपये), 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1299 yuan (लगभग 15,290 रुपये ), 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1499 yuan (लगभग 17,640 रुपये) और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1699 yuan (लगभग 19,995 रुपये) है। यह फोन ऑशियन ब्लू, रॉक व्हाइट और ब्लैक कॉफी कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Vivo Y300t Specifications
Vivo Y300t में 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस फोन में 2.5GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 4nm प्रोसेसर के साथ Mali-G615 MC2 GPU है। यह फोन 8GB / 12GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB / 512GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OriginOS 15 पर काम करता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Y300t के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.7 मिमी, चौड़ाई 76.3 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 208 ग्राम है। स्टीरियो स्पीकर वाला यह फोन MIL-STD-810H ग्रेड बॉडी के साथ आता है जो कि धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है।
TagsVivo Y300t6500mAh बैटरी120Hz डिस्प्लेDimensity 7300 लॉन्च6500mAh battery120Hz displayDimensity 7300 launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





