- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 50 मेगापिक्सल कैमरा,...
प्रौद्योगिकी
50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Vivo Y19s Pro लॉन्च
Tara Tandi
4 Jun 2025 7:25 PM IST

x
Vivo Y19s Pro टेक न्यूज़: Vivo ने बांग्लादेश और मलेशिया समेत बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y19s Pro लॉन्च कर दिया है। Y19s Pro में 6.68 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Y19s Pro में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Vivo Y19s Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo Y19s Pro Price
बांग्लादेश में Vivo Y19s Pro के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत BDT 15,499 (लगभग 10,947 रुपये) और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत BDT 16,999 (लगभग 11,118 रुपये) है। वहीं मलेशिया में Y19s Pro 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 499 (लगभग 10,006 रुपये) और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 615 (लगभग 12,401 रुपये) है। यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक कलर ऑप्शन जैसे कि पपर्ल सिल्वर, ग्लेशियर ब्लू और डायमंड ब्लैक में उपलब्ध है।
Vivo Y19s Pro Specifications, Features
Vivo Y19s Pro में 6.68 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका HD+ रेजोल्यूशन 1608 × 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। Y19s Pro में Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FunTouch OS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Y19s Pro में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165.75 मिमी, चौड़ाई 76.10 मिमी, मोटाई 8.10 मिमी और इसका वजन 200 ग्राम है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Y19s Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 2.4, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, FM रेडियो और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। अतिरिक्त फीचर्स में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं। फोन ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP64 रेटेड से लैस है।
Tags50 मेगापिक्सल कैमरा6000mAh बैटरीVivo Y19s Pro लॉन्च50 megapixel camera6000mAh batteryVivo Y19s Pro launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





