प्रौद्योगिकी

Vivo Y18i स्मार्टफोन, BIS समेत इन सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

Tara Tandi
12 July 2024 4:54 AM GMT
Vivo Y18i स्मार्टफोन, BIS समेत इन सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट
x
Vivo Smartphoneमोबाइल न्यूज़ : वीवो कुछ ही हफ्तों में अपनी Y-सीरीज स्मार्टफोन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर सकती है। इसके तहत नए मोबाइल वीवो Y18i को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसे भारत के BIS समेत गीकबेंच, TUV, ब्लूटूथ SIG जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। जिसमें डिवाइस की अहम जानकारियां सामने आई हैं। इसके साथ ही वीवो Y18t भी ब्लूटूथ SIG में नजर आया है। आइए आगे लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वीवो Y18i BIS और अन्य लिस्टिंग
वीवो Y18i को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और यूके कैरियर EE डेटाबेस वेबसाइट पर देखा गया है। इसमें फोन का मॉडल नंबर V2414 है।
वीवो का नया डिवाइस TÜV सर्टिफिकेशन में भी नजर आया है। जिसमें इसका मॉडल नंबर यही है।
वीवो Y18i के साथ ही वीवो Y18t को भी ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखा गया है। जिसमें Y18i का मॉडल नंबर V2414 और Y18t का मॉडल नंबर V2408 है।
ऊपर बताए गए प्लेटफॉर्म पर इन दोनों फोन के बारे में यह जानकारी मिली है। उम्मीद है कि ये अपने पिछले मॉडल Y18 और Y18e की तरह बजट रेंज में एंट्री कर सकते हैं।
Vivo Y18i गीकबेंच लिस्टिंग
Vivo Y18i डिवाइस को मॉडल नंबर V2414 के साथ गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। फोन ने सिंगल-कोर में 419 और मल्टीकोर टेस्ट में 1,461 स्कोर किया है। गीकबेंच पर खुलासा हुआ है कि फोन में करीब 4GB रैम मिल सकती है। जबकि लॉन्च के समय स्टोरेज को और बढ़ाया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए मोबाइल में एंट्री लेवल Unisoc T612 चिपसेट मिलने की जानकारी मिली है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 14 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo Y18 के स्पेसिफिकेशन
Vivo Y18 को मई 2024 में लॉन्च किया गया था। जिसके बारे में आप आगे की जानकारी देख सकते हैं।
डिस्प्ले: Vivo Y18 में 6.56 इंच का LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1612×720, 269ppi पिक्सल डेनसिटी, 90Hz रिफ्रेश रेट और 840nits ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर: डिवाइस में MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali G52 GPU मिलता है।
स्टोरेज: मोबाइल में 4GB LPDDR4X RAM + 64GB और 128GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
कैमरा: Vivo Y18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी और VGA सेंसर दिया गया है। वहीं, 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी: Vivo Y18 में लंबे बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Next Story