- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 6500mAh बैटरी के साथ...
प्रौद्योगिकी
6500mAh बैटरी के साथ सस्ता फोन Vivo Y05 लॉन्च, IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Tara Tandi
27 Feb 2026 6:51 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Vivo ने Vivo Y05 को अपने लेटेस्ट बजट फोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन अफॉर्डेबल प्राइस में आकर्षक फीचर्स के साथ रिलीज किया गया है। इसमें IPS डिस्प्ले है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 6,500 mAh की बड़ी बैटरी है। फोन में 4GB की रैम दी गई है और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसे 2TB तक बढ़ाने का विकल्प भी फोन में मिलता है। यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है। साथ ही इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन कीमत और अन्य सभी फीचर्स के बारे में।
Vivo Y05 Price
Vivo Y05 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट्स में उतारा है। दुबई में इसकी कीमत AED 380 (9,500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन ब्लैक, और व्हाइट कलर शेड्स में पेश किया गया है।
Vivo Y05 Specifications
Vivo Y05 फोन में 6.74 इंच का IPS डिस्प्ले पैनल मिलता है जिसमें 1,600 × 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 260ppi की पिक्सल डेंसिटी है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 83% NTSC कलर स्पेस कवर करता है। फोन एक एंट्री लेवल 4G डिवाइस है जिसमें कंपनी ने दोनों तरफ कैमरा सपोर्ट दिया है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6.0 पर रन करता है।
फोन में रियर में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसमें सिंगल रियर कैमरा का सपोर्ट है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में Unisoc T7225 चिपसेट दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X रैम दी गई है और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह microSD कार्ड स्लॉट के साथ आता है जिसकी मदद से स्टोरेज को 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Vivo Y05 फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है, और 15 W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। अन्य फीचर्स में RGB नोटिफिकेशन लाइट भी दी गयी है। फोन में 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। यह IP65 रेटिंग से लैस है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी भी मिल जाती है। फोन के डाइमेंशन 167.4 x 77.1 x 8.4 mm और वजन 209 ग्राम है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





