- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- लॉन्चिंग के कुछ दिन...
प्रौद्योगिकी
लॉन्चिंग के कुछ दिन बाद ही 38 हजार सस्ता मिल रहा Vivo X90
Tara Tandi
9 Jun 2023 11:44 AM GMT
![लॉन्चिंग के कुछ दिन बाद ही 38 हजार सस्ता मिल रहा Vivo X90 लॉन्चिंग के कुछ दिन बाद ही 38 हजार सस्ता मिल रहा Vivo X90](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/09/3003311-download-4.webp)
x
वीवो के स्मार्टफोन कई मायनों में बेहतर साबित होते हैं। अगर आप कोई प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो वीवो एक्स90 आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। लेकिन इस फोन को खरीदने से पहले आपको कुछ ऑफर्स के बारे में भी जान लेना चाहिए। अगर आप इन सभी ऑफर्स पर अमल करते हैं तो यह फोन आपको बेहद सस्ते में मिल सकता है। तो चलिए आपको भी इसकी जानकारी देते हैं-
आप फ्लिपकार्ट से वीवो एक्स90 (256जीबी+8जीबी रैम) खरीद सकते हैं। इस फोन की एमआरपी 61,999 रुपये है और आप इसे 3% डिस्काउंट के बाद 59,999 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही आपको अलग से कई डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहे हैं। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4 हजार रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसी तरह का ऑफर आपको डेबिट कार्ड पर भी मिलता है।
अब बात करते हैं उस ऑफर की जिसके तहत आपको इस फोन पर सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप पुराने स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर लौटाते हैं, तो आप इसके बदले 36,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। लेकिन इस दौरान आपको कई बातों का सबसे ज्यादा ध्यान रखना होता है। आज हम आपको ऐसी ही तमाम बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
स्पेसिफिकेशन को लेकर भी आपको कोई शिकायत नहीं होने वाली है। फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलने वाली है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया जा रहा है जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का मिल सकता है। इसके अलावा इसमें आपको 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। अब बात करते हैं इस फोन की बैटरी की। वीवो के इस फोन में आपको 4810 एमएएच की बैटरी दी जा रही है। यानी आपको बैटरी बैकअप के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। Dimensity 9200 Processor होने की वजह से आपको स्पीड भी काफी अच्छी मिल रही है।
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story