प्रौद्योगिकी

भारत में Vivo X500 सीरीज की तैयारी, 2 मॉडल होंगे लॉन्च

Tara Tandi
27 Oct 2026 3:53 PM IST
भारत में Vivo X500 सीरीज की तैयारी, 2 मॉडल होंगे लॉन्च
x
नई दिल्ली: स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo की नई सीरीज को जल्द भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने चीन में Vivo X500 सीरीज को पेश किया गया था। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं।
इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया है कि भारत में Vivo X500 सीरीज को नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज को 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के चीन के बाहर लॉन्च की कम संभावना है। Vivo X500 Pro Max में कैमरा से जुड़े एडवांस्ड फीचर्स मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 960 fps पर 4K सिनेमैटिक स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस सीरीज के Vivo X500 Pro के लिए Sunny White और Moonlight Black कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। यूरोप में Vivo X500 Pro Max को Starry Grey और Moonlight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
पिछले महीने चीन में पेश किए गए Vivo X500 में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपेट दिया गया है। Vivo X500 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इस सीरीज के Vivo X500 Pro में 6.36 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच 2K (1,440 x 3,168 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro का इस्तेमाल किया गया है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। Vivo X500 Pro में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Vivo X500 Pro में 6,510 mAh और Vivo X500 Pro Max में 8,000 mAh की बैटरी है।
Next Story