प्रौद्योगिकी

Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस

Tara Tandi
26 Nov 2026 2:42 PM IST
Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस
x
नई दिल्ली: Vivo ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X500 Pro Max लॉन्च किया है। X500 Pro Max में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। X500 Pro Max में 90 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 7800mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको X500 Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo X500 Pro Max के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,64,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,79,999 है। फिलहाल यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और जल्द ही बिक्री के लिए वीवो की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होगा। यह फोन एपेक्स ऑरेंज और इटरनल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत ₹18,000 बैंक डिस्काउंट, ₹23000 तक एक्सचेंज बोनस और अन्य ऑफर शामिल हैं।
Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3168x1440 पिक्सल, 1-144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ Mali-G2-Ultra-NX GPU से लैस किया गया है। इसमें 12GB LPDDR5X Ultra RAM के साथ 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड Origin OS 7 के साथ आता है। इस फोन में 7800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W अल्ट्रा फास्ट फ्लैश चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
X500 Pro Max के रियर में f/2.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा, f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ZEISS ट्रू डायनेमिक कैमरा और f/2.0 अपर्चरट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। X500 Pro Max की लंबाई 163.32 मिमी, चौड़ाई 76.82 मिमी, मोटाई 7.95/8.12 मिमी और वजन 225/229 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी 3.2 जेन 1 और एनएफसी दिया गया है।
Next Story